{"_id":"6377cbbf9e0d7e57f76a3dd6","slug":"20-samples-sent-for-investigation-after-a-horse-got-infected-jind-news-rtk663854024","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घोड़े के संक्रमित होने के बाद जांच को भेजे 20 नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घोड़े के संक्रमित होने के बाद जांच को भेजे 20 नमूने
विज्ञापन
जींद। जिले में एक घोड़े के ग्लैंडर्स बीमारी से संक्रमित और एक के संदिग्ध होने पर पशुपालन विभाग अलर्ट हो गया है। इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए पशुपालन विभाग ने 20 नमूने जांच के लिए लैब में भेजे हैं।
शहर की बैंड मार्केट में एक घोड़े की टांग में चोट लगी थी। जख्म ठीक नहीं हुआ तो उसे इलाज के लिए हिसार लेे जाया गया। वहां घोड़े की जांच की तो ग्लैडर्स की पुष्टि हुई। इसके बाद बैंड मार्केट तथा अन्य स्थानों पर उसके संपर्क में आए सभी 20 घोड़ों के नमूने भरे गए। इस घोड़े के साथ रहने वाले दूसरे का भी नमूना लिया गया। जोकि संदिग्ध है। संक्रमित घोड़ा खाना छोड़ देते है, शरीर में फफोले पड़ जाते हैं और नाक से पानी आता है।
उपनिदेशक पशुपालन डॉ. रविंद्र हुड्डा ने बताया कि एक घोड़े में ग्लैंडर्स की पुष्टि होने पर आसपास के घोड़ों के 20 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। घोड़े के मालिक या परिवार के दूसरे लोगों के भी नमूने लिए जा सकते हैं। जिले में अभी एक ही केस मिला है।