फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   20 players selected for state level boxing competition

Jind News: राज्यस्तरीय मुक्केबाजी स्पर्धा के लिए 20 खिलाड़ियों का चयन

Thu, 19 Jun 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 19 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
20 players selected for state level boxing competition
18जेएनडी13-अर्जुन स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में भाग लेते हुए खिलाड़ी। संवाद - फोटो : mathura
जींद। 27 से 29 जून तक पंचकूला में होने वाली राज्य स्तरीय मुक्केबाजी स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का जिला स्तर पर चयन किया गया। इसके लिए अर्जुन स्टेडियम में बुधवार को खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। इसमें महिला और पुरुष के अलग-अलग दस किलोभार वर्ग की कैटेगरी में जिले से कुल 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन


जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने बताया कि महिला वर्ग में 48 किलोभार वर्ग में जींद की खिलाड़ी कुसुम, 51 किलोभार वर्ग में कालवन की रिंकू, 54 किलोभार वर्ग में नरवाना की आरती, 57 किलोभार वर्ग में दनौदा खुर्द की अनीशा, 60 किलोभार वर्ग में नरवाना की सुलोचना, 65 किलोभार वर्ग में जींद की अंकुर, 70 किलोभार वर्ग में दनौदा खुर्द की सुजाता, 75 किलोभार वर्ग में नरवाना की स्मृति, 80 किलोभार वर्ग में दनौदा की पूजा और 80 से ज्यादा किलोभार वर्ग में अमरगढ़ की स्वाति का चयन किया गया है।
विज्ञापन

वहीं लड़कों में 47 से 50 किलो भार वर्ग में जींद के खिलाड़ी अनिकेत, 55 किलो भार वर्ग में जींद के मनीष, 60 किलो में नरवाना के जश्नदीप, 65 किलो में नरवाना के अरुण, 70 किलो में सच्चाखेड़ा के नीतिन, 75 किलो में ढाकल के सुरेंद्र, 80 किलो में बड़नपुर के नवदीप, 85 किलो में नरवाना के निशांत, 90 किलो में जींद के अमन और 90 किलो से ज्यादा भर वर्ग में बड़नपुर के राहुल का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसओ रामपाल हुड्डा ने कहा कि यह प्रतियोगिता सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता है। प्रदेशभर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 440 खिलाड़ी भाग लेंगे। महिला व पुरुष वर्ग में प्रथम, द्वितीय और दो तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को क्रमश: पांच हजार, तीन हजार और दो हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाना है। ऐसे में खेल विभाग ने प्रदेश के सभी जिला खेल अधिकारियों को 26 जून तक खिलाड़ियों का चयन कर पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भेजने के निर्देश दिए हैं। जिला स्तर पर जिन खिलाड़ियों का ट्रायल के आधार पर चयन किया गया है। वह खिलाड़ी राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

18जेएनडी13-अर्जुन स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में भाग लेते हुए खिलाड़ी। संवाद

18जेएनडी13-अर्जुन स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में भाग लेते हुए खिलाड़ी। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed