फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   20 mm of rain in 40 minutes, streets and roads flooded

Jind News: 40 मिनट में 20 एमएम बारिश, गलियां-सड़कें हुईं लबालब

Sat, 15 Aug 2026 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
20 mm of rain in 40 minutes, streets and roads flooded
जींद। शहर में शुक्रवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में काले बादल छा गए और आधे शहर में तेज बारिश शुरू हो गई। करीब 40 मिनट तक हुई झमाझम बारिश से शहर की गलियां और सड़कें पानी से लबालब हो गईं। बारिश के बाद तापमान में भी करीब चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर तक मौसम सामान्य बना हुआ था। इसके बाद आसमान में अचानक काले बादल छा गए। कुछ ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई। शहर के एक हिस्से में जहां अच्छी बारिश हुई, वहीं कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी तक सीमित रही। करीब 40 मिनट में 20 एमएम के आसपास बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण मुख्य सड़कों और बाजारों में पानी जमा हो गया। कई निचले इलाकों में गलियों में भी जलभराव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

बारिश के दौरान वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर पानी जमा होने के कारण उन्हें सावधानी से वाहन चलाने पड़े। कुछ स्थानों पर पानी निकासी की व्यवस्था धीमी होने से बारिश रुकने के बाद भी पानी जमा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। इससे पिछले दिनों के मुकाबले अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। किसानों के लिए भी बारिश को खरीफ फसलों के लिहाज से लाभकारी माना जा रहा है। खेतों में खड़ी धान, बाजरा, कपास और अन्य फसलों को बारिश से फायदा मिलेगा।

वर्जन
आगामी दिनों में भी जिले में बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे तापमान में और गिरावट आने तथा लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। -डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article