फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   20 killed in a month in Kilajafargarh village, an atmosphere of fear among villagers

किलाजफरगढ़ गांव में एक महीने में 20 लोगों की मौत, ग्रामीणों में भय का माहौल

Tue, 11 May 2021 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
20 killed in a month in Kilajafargarh village, an atmosphere of fear among villagers
जुलाना। गांव किलाजफरगढ़ में एक महीने में 20लोगों की जान जा चुकी है। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। सोमवार को किलाजफरगढ़ गांव में एक साथ चार लोगों की चिताएं जलीं। एक दिन में चार लोगों की मौत से ग्रामीण दहशत में हैं। इसके बावजूद गांव में अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम तक नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार गांव में काफी लोगों को बुखार की शिकायत है। तीन-चार दिन बुखार होने के बाद उनको सांस लेने में परेशानी होती है और तीन दिन बाद ही मौत हो जाती है। कोरोना महामारी के चलते ग्रामीण जांच के लिए भी आगे नहीं आ रहे हैं। न तो खुद ग्रामीण ही स्वास्थ्य केंद्रों या अस्पतालों तक पहुंच रहे हैं और न ही विभाग की कोई टीम गांव में पहुंची है। मरने वालों में तीन युवक शामिल हैं। काफी ग्रामीणों ने सरपंच के माध्यम से प्रयास भी किया गया गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाया जाए, लेकिन ग्रामीणों में भय है कि कहीं उनको कोरोना होने पर अस्पताल में दाखिल न कर दिया जाए। अस्पताल में यदि वह गए तो फिर वापस नहीं आ पाएंगे। अस्पताल में जाने से भी ग्रामीण भयभीत हैं।
विज्ञापन

गांव के पास बन रहा हाईवे भी कारण
गांव के पास हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां पर मिट्टी डाली जाती है। इस मिट्टी से दिनभर धूल उड़ती रहती है। गांव में काफी लोग अस्थमा के मरीज हैं। इस धूल के कारण इनको और अधिक परेशानी हो रही है। इस मिट्टी पर पानी डालने वाला भी कोई नहीं है। ग्रामीण सतबीर सिंह ने कहा कि सांस के रोगियों के लिए यहां उड़ने वाली धूल भी मौत का कारण बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में कुछ दिन पहले ही कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई गई थी। इस दौरान बहुत कम लोगों ने वैक्सीन लगवाई थी। आज तक स्वास्थ्य विभाग की टीम न तो गांव में आई है और न ही लोगों की कोरोना जांच की। एक महीने में 20 लोगों की मौत से से ग्रामीण काफी सदमे में हैं। सोमवार को एक साथ हुई चार लोगों की मौत ने इनकी चिंता और बढ़ा दी है। गांव में ऐसा कोई घर नहीं, जिसमें बुखार का मरीज नहीं हो। स्वास्थ्य विभाग को ग्रामीणों की जांच करनी चाहिए।

कुलदीप सिंह, सरपंच किलाजफरगढ़।
गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को वैक्सीन लगाई है। जल्द ही टीम भेजकर जांच करवाई जाएगी। मरीजों को कोरोना जांच के लिए जागरूक किया जाएगा। गांव में ही जाकर कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे।
--डॉ. नरेश वर्मा, एसएमओ जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed