{"_id":"5daca9248ebc3e01431c2172","slug":"20-days-long-words-war-of-politicians-today-voters-day-jind-news-rtk5241271121","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 दिन चले नेताओं के शब्द बाण, आज मतदाताओं का दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 दिन चले नेताओं के शब्द बाण, आज मतदाताओं का दिन
विज्ञापन
अर्जुन स्टेडियम से अपने मतदान केंद्र पर रवाना होती पोलिंग पार्टी।
- फोटो : Jind
20 दिन तक चले चुनाव प्रचार के बाद अब सोमवार को मतदाताओं द्वारा अपनी सरकार चुनने की बारी है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिला में कुल 1014 मतदान केंद्रों पर 949491 मतदाता 63 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिला में 513173 पुरुष व 436317 महिला मतदाता हैं। मतदान के लिए जींद, जुलाना व उचाना विधानसभा की पोलिंग पार्टियों को अर्जुन स्टेडियम से रवाना किया गया, जबकि सफीदों व नरवाना विधानसभा क्षेत्र के लिए पोलिंग पार्टियों को सामान वहीं पर दिया गया।
जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 63 उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे अधिक 15 उम्मीदवार जुलाना व उचाना विधानसभा क्षेत्रों में हैं। सबसे कम उम्मीदवार सफीदों विधानसभा क्षेत्र में आठ हैं। जींद विधानसभा क्षेत्र में 13 व नरवाना में 12 उम्मीदवर चुनावी मैदान में हैं। मतदाताओं को रिझाने के लिए रविवार को उम्मीदवारों व उनके समर्थकों को घर-घर जाकर लोगों से वोट की अपील की।
मतदान केंद्र में पोलिंग पार्टी के पास रहे एक फोन
चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार अनियमितता से बचने के लिए इस बार मतदान केंद्र में फोन ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि पोलिंग पार्टी के पास एक मोबाइल फोन रहेगा, लेकिन इसका प्रयोग चुनाव से संबंधित किसी भी समस्या को निपटाने या कोई जानकारी लेने व देने में ही किया जा सकता है। डीसी डॉ. आदित्य दहिया के अनुसार पीठासीन अधिकार मोबाइल फोन रख सकता है, लेकिन इसका निजी प्रयोग नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
पोलिंग पार्टी का सदस्य नहीं, एडीसी बोले घर से उठवा लेंगे
रविवार दोपहर को जब पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों पर रवाना किया जा रहा था, तब 111 नंबर पोलिंग पार्टी का एक सदस्य वहां मौजूद नहीं मिला। इस पर जुलाना विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी व एडीसी सत्येंद्र दूहन ने मजाक के लहजे में कहा कि पता करो कहां हैं। ऐसे कैसे चले जाएंगे, घर से उठवा लेंगे। हालांकि कुछ ही देर के बाद इस कर्मचारी ने रिपोर्ट कर दी और उसे पोलिंग पार्टी के साथ भेज दिया
विधानसभा अनुसार मतदाताओं की स्थित
विधानसभा क्षेत्र पुरुष महिला कुल बूथ
जींद 97987 86446 184434 182
जुलाना 93644 78377 172021 199
सफीदों 96923 81507 178430 190
नरवाना 112738 96365 209103 218
उचाना कलां 111881 93622 205503 225
जुलाना में सबसे अधिक 1586 सर्विस मतदाता
जिला में कुल 5024 सर्विस मतदाता हैं। इनमें जुलाना में इनकी संख्या सबसे अधिक 1624 जुलाना में हैं। वहीं उचाना विधानसभा क्षेत्र में 1011, जींद में 834, सफीदों में 902 व नरवाना विधानसभा क्षेत्र में 653 सर्विस मतदाता हैं।
संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगे अर्धसैनिक बल
सुरक्षा के लिहाज से सभी संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अर्ध सैनिक बल तैनात रहेंगे। चुनाव को लेकर डीसी डॉ. आदित्य दहिया व एसएसपी अश्विन शैणवी ने बूथ लेवल पर लगी ड्यूटी के पुलिस जवानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और निडर होकर ड्यूटी दें और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती से कानूनी कार्रवाई करें। जींद जिले में कुल 36 नाके लगाएं गए हैं। जिनमें पंजाब सीमा पर कुल 16 नाके लगाए गए हैं। आठ अर्धसैनिक बलों की कंपनी आई हुई हैं, इनमें दो कंपनी सीआईएसएफ, एक आरपीएसएफ, पांच एसएपी राजस्थान की हैं। इसके साथ ही 2807 पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और 1135 होमगार्ड के जवान बूथ स्तर की सुरक्षा संभालेंगे।
चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं। लोगों को अधिक से अधिक मतदान करना चाहिए। मतदान में शांति बनाए रखें, किसी भी प्रकार की शिकायत प्रशासन को दें, तुरंत कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
डॉ. आदित्य दहिया, डीसी।