{"_id":"5c7ecbd5bdec22145a0e938d","slug":"191551813589-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज कल्याण अधिकारी की रिश्वत लेकर पेंशन बनाने की सीएम को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज कल्याण अधिकारी की रिश्वत लेकर पेंशन बनाने की सीएम को दी शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाज कल्याण अधिकारी की रिश्वत लेकर पेंशन बनाने की सीएम को दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
अलेवा। डाहौला निवासी एक व्यक्ति ने जिला समाज कल्याण अधिकारी पर रिश्वत लेकर विधवा पेंशन लेने वाली महिला के खिलाफ कोई कार्रवाही न करने की मुख्यमंत्री को शिकायत दी है। डाहौला निवासी रमेश कुमार ने हरियाणा के मुख्यमंत्री को दी शिकायत में बताया कि गांव की महिला अंग्रेजो देवी विधवा के नाम पर 1990 से सरकार के साथ धोखा करके पेंशन ले रही है। मामले को लेकर जांच करवाने पर बात सही मिलने पर भी जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा उक्त महिला से अभी तक कोई रिकवरी नहीं की गई है। जांच में दोषी मिलने के बाद भी उक्त महिला के खिलाफ कोई केस नहीं दर्ज किया गया है। मामले को लेकर जिला समाज कल्याण अधिकारी उक्त महिला के साथ मिली हुई है। उन्होंने मामले को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री से जिला समाज कल्याण अधिकारी तथा उक्त महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाही करने की गुहार लगाई है।
आरोप निराधार, रिकवरी के लिए भेजा पत्र : सरोज
इस मामले को लेकर जिला समाज कल्याण अधिकारी सरोज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि व्यक्ति द्वारा लगाए रिश्वत के आरोप निराधार है। महिला को रिकवरी के लिए पत्र भेज दिया है। फिर भी उक्त महिला ने ब्याज सहित पूरे रुपये नहीं लौटाए तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाने का काम किया जाएगा।