फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   मांगों को लेकर भवन कामगार यूनियन 1

मांगों को लेकर भवन कामगार यूनियन 1

Tue, 12 Feb 2019 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर भवन कामगार यूनियन 1
मांगों को लेकर भवन कामगार यूनियन 18 को जींद में करेंगी प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। मांगों को लेकर भवन निर्माण कामगार यूनियन जींद में 18 फरवरी को प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन के बाद मांगों का ज्ञापन सीएम के नाम डीसी को सौंपेंगे। यह फैसला यूनियन ने सोमवार को कस्बे के वार्ड नंबर चार में यूनियन की बैठक में लिया। बैठक की अध्यक्षता सीटू नेता सुभाष पांचाल व सरदार मुकेश ने की। सुभाष पांचाल ने कहा कि मजदूरों के साथ हो रही नाइंसाफी को लेकर 18 फरवरी को जींद में एक विशाल प्रदर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। सरकार ऑनलाइन के नाम पर मजदूरों का आर्थिक शोषण कर रही है और मजदूरों को उन्हें मिलने वाली सुविधाओं से वंचित करने का काम बीजेपी सरकार द्वारा किया जा रहा है। सरदार मुकेश ने कहा कि मजदूरों की लंबित सुविधाओं को जल्दी से जल्दी जारी किया जाए और सरकार द्वारा मानी गई सुविधाएं चालू की जाए। प्रवासी मजदूरों के अस्थाई राशन कार्ड बनाया जाए व पंजीकृत मजदूरों के लिए आवासीय कॉलोनी का निर्माण किया जाए। सुल्तान जोगड़ा व करण सिंह ने कहा कि दिहाड़ी मारने वालों के खिलाफ 10 गुना जुर्माने का प्रावधान किया जाए व पंजीकरण का काम ऑनलाइन के बजाय ऑफ लाइन किया जाए। जुलाना में अधूरा पड़ा लेबर शेड का निर्माण जल्दी से जल्दी किया जाए।ं मीटिंग में सुनील, सत्यवीर, आजाद, विनोद, सुनीता, शांति सहित काफी संख्या में मजदूर कामगार व महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed