{"_id":"5a10727d4f1c1b7a548bdd37","slug":"191511027325-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माय सिटी प्रथम पेज की प्रस्तावित लीड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माय सिटी प्रथम पेज की प्रस्तावित लीड
Updated Sun, 26 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सधे लहजे में भविष्य की नीति बनाते दिखे सांसद सैनी
रैली के में सांसद राजकुमार सैनी 2019 के चुनाव दिया जोर, नहीं की नई पाटी बनाने की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
लोकतंत्र सुरक्षा मंच की रैली के लिए प्रशासन द्वारा तय की गई शर्तों का पूरा असर कार्यक्रम में दिखा। हालांकि मंच से कुछ लोगों ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली भाषा का प्रयोग किया। वहीं अपने विवादित बोलों के लिए चर्चा में रहने वाले सांसद राजकुमार सैनी की भाषा संयमित रही। उन्होंने रैली के मंच से पहले की तरह जाट-गैर जाट की बात नहीं की।
प्रशासन ने पहले ही आठ शर्तों के आधार पर राजकुमार सैनी को जींद में रैली करने की अनुमति दी थी। इसमें सबसे बड़ी शर्त भड़काऊ भाषण नहीं देने की थी। मंच पर सैनी के पहुंचने से पहले एक-दो वक्ता ने भड़काऊ भाषण देने की कोशिश की लेकिन मंच संचालकों ने उन्हें बीच में रोक दिया। खुद राजकुमार सैनी ने भी केवल लोगों के हितों की बात कही। उन्होंने केवल यह कहा कि दादागिरी करने वालों की अब एक नहीं चलने देंगे। रैली के मंच से हर नेता ने 2019 के चुनाव पर फोकस कर लोगों से साथ देने की अपील की। मंच से जो भी वक्ता बोला उन्होंने राजकुमार सैनी को भावी मुख्यमंत्री करार दिया। इससे साफ नजर आ रहा है कि राजकुमार सैनी जल्द ही नई पार्टी की घोषणा कर सकते हैं। रैली पर प्रशासन द्वारा लगाई गई शर्तों का साफ असर नजर आया। राजकुमार सैनी को उस समय भारी समर्थन मिला जब केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने भी उन्हें हरियाणा का भावी मुख्यमंत्री करार दिया। कुशवाहा ने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की तरफ से हर संघर्ष में साथ देने की बात कही।
नए राजनीति समीकरण का गवाह बना जींद
प्रदेश की राजनीति में मान्यता है कि जींद की धरती जिस भी राजनेता का साथ देती है, वह सत्ता के शीर्ष तक पहुंचता है। इसी फार्मूले को अपनाते हुए सांसद राजकुमार सैनी जींद में रैली रखी। वहीं रैली में भारी समर्थन मिलने से नई पार्टी की नींव भी जींद से ही पड़ गई है। बेशक रैली की घोषणा बाद में हो, लेकिन प्रदेश के नए राजनीतिक समीकरणों की इबारत लिख दी गई है।
विज्ञापन
बॉक्स
रैली में पकड़े दो जेब तराश
जिस समय सांसद राजकुमार सैनी की रैली का समापन हुआ, मंच के पिछले पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ लिया। इसके पास से दूसरे व्यक्ति की जेब से निकाला गया पर्स भी बरामद किया गया। दरअसल यहां तैनात एक पुलिसकर्मी ने युवक को पर्स निकालते हुए देख लिया। जब युवक की तलाशी ली तो उसके पास पर्स नहीं मिला। युवक ने साफ मना किया कि उसने पर्स नहीं निकाला। पुलिसकर्मी ने कहा कि उसने उसे पर्स निकालते हुए देखा है। इसके बाद युवक की जुराब से पर्स बरामद किया गया, जो यमुनानगर निवासी किसी व्यक्ति का था। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
शांतिपूर्वक संपन्न हुई रैली
दो-तीन दिन पहले जिस प्रकार से संदीप भारती तथा उसके समर्थक युवकों ने रैली रद करने की मांग करते हुए कई जगह जाम लगा दिया था, उससे रैली के शांतिपूर्वक रहने की चिंता सभी लोगों को थी। पुलिस द्वारा संदीप भारती को गिरफ्तार करने के बाद सभी रास्ते खुले रहे और लोगों को आवागमन में कोई दिक्कत नहीं हुई। रैली पूरी तरह से शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
पुलिस ने किए थे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
सांसद राजकुमार सैनी की रैली को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए थे। हर चौक-चौराहे पर पुलिस ही पुलिस नजर आ रही थी। रैली के मंच को भी खुफिया विभाग तथा पुलिस कर्मचारियों ने पूरी तरह घेर रखा था। रैली में जाने वाले लोगों को पूरी तलाशी के बाद ही रैली तक भेजा जाता था। रैली के शांतिपूर्वक संपन्न होने पर पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।
उचाना भनभौरी मार्ग पर काटे पेड़
रैली के विरोध में दो दिन तक चंडीगढ़ मार्ग बंद रहने के बाद कुछ लोगों ने शनिवार रात को उचाना-बनभौरी मार्ग पर कई पेड़ काट कर डाल दिए। इसके चलते अलसुबह तक यह मार्ग बंद रहा। बाद में पुलिस ने मार्ग को खोला।
सड़क जाम करने के आरोप में संदीप भारती सहित 13 पकड़े
सांसद राजकुमार सैनी की रैली के विरोध में जींद-चंडीगढ़ मार्ग को बाधित करके के आरोप में आजाद किसान मिशन के अध्यक्ष संदीप भारती को पुलिस ने गिरफ्तार करके हिसार जेल भेज दिया। संदीप भारती के अलावा पुलिस ने 12 युवकों को गिरफ्तार किया है। आजाद किसान मिशन के अध्यक्ष संदीप भारती अपने समर्थकों के साथ सांसद राजकुमार सैनी की रैली को रद्द करने की मांग को लेकर जींद-चंडीगढ़ मार्ग को जाम कर दिया था। शनिवार शाम को जब संदीप भारती जाम स्थल को छोड़कर अपने 12 अन्य साथियों के साथ किसी दूसरी जगह पर जा रहे थे तो पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया था। जिनको देर रात एरिया कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से संदीप को हिसार जेल में भेज दिया है। जबकि उसके साथियों को जींद जेल भेजा है।