फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सरकारी स्कूलों के दस बच्चों को बनाया गया चाइल्ड चैंपियन

सरकारी स्कूलों के दस बच्चों को बनाया गया चाइल्ड चैंपियन

Tue, 24 Oct 2017 12:19 AM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों के दस बच्चों को बनाया गया चाइल्ड चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
सरकारी स्कूलों में बच्चों के प्रोटेक्शन को लेकर प्रत्येक खंड से दो-दो बच्चों को मनोवैज्ञानिक भावनाएं समझने के लिए चाइल्ड चैंपियन बनाया गया है। इन्हें एक दिवसीय प्रशिक्षण भी दिलवाया गया है। इस दौरान बच्चों को बताया गया कि वे उनके संपर्क में आने वाले लोगों की भावना को पहचानकर उससे सचेत रहें।

बाल संरक्षण अधिकारी सुजाता, मनोवैज्ञानिक नरेश जागलान, काउंसलर ममता, सीमा और लीगल अधिकारी अमित ने दस बच्चों को अन्य बच्चों की मनोस्थिति को भांपने का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम बाल संरक्षण अधिकारी के लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में हुआ। मनोवैज्ञानिक नरेश जागलान ने बताया कि कई बार बच्चों के साथ मिस बिहेव होता है, लेकिन बच्चे अपने विचारों को साझा नहीं कर पाते। ऐसे चाइल्ड चैंपियन तैयार किए गए हैं, जो बच्चों के बीच में रहकर उनकी मनोभावनाओं को समझेंगे और सुसाइड करने जैसी बात को समय रहते संभलेंगे। इस दौरान मनोवैज्ञानिक नरेश जागलान ने कहा कि बच्चों यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बच्चों को दूसरे बच्चों के बीच में रह कर उन्हें इस प्रकार तैयार करना है कि वे किसी प्रकार के खतरे को भांप सकें। उन्होंने कहा कि यदि कोई बच्चा उदास है, निराश है और वह स्कूल से भागना चाहता है, तो उसकी परेशानी को समझें। आपस में बातचीत कर इन समस्याओं से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed