फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   मौके पर निपटाएं : एसएसपी

मौके पर निपटाएं : एसएसपी

Tue, 10 Oct 2017 11:15 PM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
मौके पर निपटाएं : एसएसपी
पंचायत स्तर पर छोटे-छोटे झगड़ों को मौके पर निपटाएं : एसएसपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। एसएसपी डॉ. अरुण सिंह ने मंगलवार को पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक ली। इसमें एसएसपी ने पंचायत प्रतिनिधियों से अपराधियों व अवैध धंधों पर नकेल कसने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें नैतिकता का परिचय देते हुए समाजसेवा के कामों में भाग लेना चाहिए। बिना किसी भेदभाव के अपने वार्ड व गांव में विकास कार्यों को पूरा करवाएं, हो सके तो गांव में होने वाले छोटे-छोटे आपसी झगड़ों को भी पंचायती व गांव स्तर पर मौजूदा लोगों के बीच बैठकर निपटारा करवाएं। पुलिस का एक ही ध्येय है कि क्राइम और करप्शन पर काबू व उसे कम किया जा सके। उसके लिए पुलिस हरसंभव प्रयासरत है। पंचायतें व पार्षद नशा, अवैध शराब का खुर्दा चलाने का काम करने वालों पर काबू पाने के लिए पुलिस को सूचित करें ताकि अवैध तरीके से नशे का कारोबार करने वाले लोगों को सलाखों के पीछे डाला जा सके। एसएसपी ने कहा कि शहर में मकान मालिक किरायेदार को मकान किराए पर देते हैं और दुकानदार अपनी दुकान पर किसी कर्मचारी को रखते हैं तो उसकी वेरिफिकेशन जरूर करवाएं ताकि किसी भी अप्रिय घटना के होने से बचा जा सके। गांव स्तर पर कईं बार ऐसे छोटे-छोटे झगड़े हो जाते हैं, जो जातीय रंग ले लेते है। ऐसे मामलों में उन लोगों को समझाकर जातीय रंग न बनने दें। इन्हीं बातों को बड़ा बनाकर लोग सड़क जाम करने का काम करते है, जो कि कानूनन गलत हैं। जिला पार्षद अमित निडानी व अन्य पार्षदों तथा सरपंचों ने एसएसपी का इस प्रकार की पहली बार होने वाली बैठक की सराहना की। इस मीटिंग में सुशासन अधिकारी शुभी केसरवानी, सिक्योरिटी इंचार्ज महेंद्र सिंह, पुलिस पीआरओ पवन कपूर, जिला पार्षद अमित निडानी, बलजीत सिंह, अमित कुमार, दिनेश कुमार, विकास भूराडैहर, नगर पार्षद हरेन्द्र सैनी, प्रवीन बेनीवाल, संजय गोयल, हरीश कुमार, राममेहर, दर्शना देवी नरवाना, मंजीत उचाना, मनोज व सुंदर सिंह जुलाना, सरपंच सुखदेव, रामनिवास, नरेश, विकास, प्रवीन, सतनाम सिंह, कुलदीप मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed