{"_id":"59dd054c4f1c1b9f678b5063","slug":"191507657036-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पार्षद आज से करेंगे अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पार्षद आज से करेंगे अनशन शुरू
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्षद आज से करेंगे अनशन शुरू
जींद। जिला परिषद पर विकास के लिए सरकारी ग्रांट वितरण में भेदभाव का आरोप लगाने वाले जिला पार्षद अमित निडानी (मित्ती), सतपाल संगतपुरा (सत्तु ढांडा) व राजेंद्र धमतान बुधवार से लघु सचिवालय के बाहर अनशन शुरू करेंगे। गौरतलब है कि ये पार्षद जिला परिषद की चेयरमैन पदमा सिंगला पर विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगा रहे हैं। वहीं चेयरमैन पदमा सिंगला पार्षदों द्वारा अपने वार्ड के कामों की सूची ही नहीं देने की बात कह रही हैं।
अमित निड़ानी, सतपाल संगतपुरा व राजेंद्र धमतान ने कहा की अब तक जिला में तीन करोड़ की ग्रांट खर्च हो चुकी है। 307 में से 22 गांव ऐसे हैं, जिनको इस ग्रांट का लाभ नहीं मिला है। इन लोगों का कहना है कि चेरयमैन अपने क्षेत्र में अधिक राशि खर्च कर रही हैं और अपनी राजनीतिक जमीन को सरकारी पैसे पर मजबूत कर रही हैं। इसके चलते अब आंदोलन किया जाएगा।