{"_id":"59dbc7a34f1c1bf3538b69c8","slug":"191507575715-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने किया अस्पताल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने किया अस्पताल का निरीक्षण
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। नागरिक अस्पताल में बनकर तैयार हुए 100 बेड के अस्पताल का उद्घाटन 14 अक्तूबर को हो सकता है। हालांकि अभी तक औपचारिक सूचना नहीं आई है, लेकिन 14 अक्तूबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जींद आ सकते हैं। इसी मौके पर वे अस्पताल का भी उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर डीसी अमित खत्री ने सोमवार को नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। डीसी ने भवन के अंदर की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इसी प्रकार भवन के बाहर वाहन खड़ा करने जैसी व्यवस्थाओं का भी मुआयना किया। उन्होंने नए भवन में विकसित किए जा रहे पार्कों की तरफ विशेष ध्यान देने के आदेश दिए। नए भवन के लिए मोर्चरी के पास से अलग रास्ता गोहाना रोड पर जोड़ा जा रहा है। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता नवनीत कुमार, सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया मौजूद रहे।
09जेएनडी30: नागरिक अस्पताल के नए भवन का निरीक्षण करने पहुंचे डीसी अमित खत्री।
विज्ञापन
09जेएनडी30: नागरिक अस्पताल के नए भवन का निरीक्षण करने पहुंचे डीसी अमित खत्री।