फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   नीट की परीक्षा में मोनिका मौण ने हासिल की 162वीं रैंक

नीट की परीक्षा में मोनिका मौण ने हासिल की 162वीं रैंक

Sat, 24 Jun 2017 12:27 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
नीट की परीक्षा में मोनिका मौण ने हासिल की 162वीं रैंक

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जिलेभर में शुक्रवार को घोषित हुए नीट परीक्षा परिणाम शानदार रहा। नरवाना के एसडी पब्लिक स्कूल की छात्रा मोनिका मौण ने देश भर में आयोजित नीट की परीक्षा में 162वीं रैंक प्राप्त किया। इसमें मोनिका मौण ने सबको पछाड़ते हुए 720 में से 661 अंक प्राप्त कर 162वीं रैंक हासिल की। वहीं, परिणाम घोषित होने के बाद शहर के अलग-अलग हिस्सों में एकेडमी और शिक्षण संस्थाओं में लड्डू बाटंकर खुशी मनाई गई। शानदार परीक्षा परिणाम से विद्यार्थियों में खुशी का माहौल बना रहा। ईफा एकेडमी के विद्यार्थियों का नीट परीक्षा परिणाम शानदार रहा। नीट परीक्षा में ईफा एकेडमी के छह बच्चों का सेलेक्शन हुआ। निडानी गांव की सपना मलिक ने नीट परीक्षा में 588 अंक प्राप्त किए। एकेडमी के चेयरमैन एसके मिश्रा और नेहा शर्मा ने बताया कि नीट परीक्षा परिणाम शानदार रहा, परीक्षा परिणाम के बाद से ही मिठाई खिलाकर एक-दूसरे से बधाई दी।

27 विद्यार्थियों ने भाजी मारी
वीप्लस यू का नीट परीक्षा परिणाम 27 विद्यार्थियों ने भाजी मारी। वीप्लस यू के डायरेक्टर रमेश चहल ने बताया कि नीट परीक्षा परिणाम आते ही एकेडमी में खुशी का माहौल बन गया। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे से मिठाइयां खिलाकर बधाई दी। इसमें वंदना 616 अंक, नेहा ने 594 अंक, प्रतिभा ने 585 अंक, गजेंद्र ने 569 अंक, पूर्वी ने 561 अंक, अपेक्षा ने 542 अंक, विधि ने 516 अंक, रोहित ने 505 अंक, अमन ने 502 अंक, वंशिका जैन ने 490 अंक, हिमांशु ने 470 अंक, पूर्णिमा ने 456 अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की।
विज्ञापन


पढ़ाई को खेल की भांति ही समझा : मोनिका
नरवाना (ब्यूरो)। एसडी पब्लिक स्कूल की छात्रा मोनिका मौण ने नीट की परीक्षा में 162वीं रैंक प्राप्त किया। जिला कैथल के गांव भालंग और हाल हनुमान नगर वासी जयपाल मौण ने बताया कि नीट की परीक्षा मेें देश भर के 11 लाख 38 हजार 890 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें मोनिका मौण ने सबको पछाड़ते हुए 720 में से 661 अंक प्राप्त कर 162वीं रैंक हासिल की। मां राजबाला ने बताया कि मोनिका मौण एसडी पब्लिक स्कूल की छात्रा है और 12वीं कक्षा तक अव्वल रही है। उन्होंने बताया कि गत दिनों ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट मेडिकल साइंस की परीक्षा में देशभर में मोनिका ने 1063वां रैंक प्राप्त किया था। लेकिन एम्स में उसका दाखिला होना मुश्किल था। लेकिन अब नीट की परीक्षा में 162वीं रैंक प्राप्त की है। मोनिका मौण ने बताया कि उसने पढ़ाई को खेल की भांति ही समझा। वह हर चीज को बारीकि से समझती थी। यही कारण है कि वह किसी भी परीक्षा में पिछड़ने पर घबराई नहीं, बल्कि उसका हौसला बढ़ता ही गया। मोनिका ने सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों को दिया, जिनकी वजह से वह उपलब्धि हासिल कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीट की परीक्षा में मोनिका मौण ने हासिल की 162वीं रैंक
नीट परीक्षा परिणाम में छाए जींद के विद्यार्थी, विद्यार्थियों ने लड्डू बांटकर मनाई खुशी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed