फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   1874 cases out of 3992 included in Rashtriya Lok Adalat settled

Jind News: राष्ट्रीय लोक अदालत में शामिल 3992 में से 1874 मामलों को निपटाया

Sun, 12 May 2024 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 12 May 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
1874 cases out of 3992 included in Rashtriya Lok Adalat settled
11जेएनडी23: राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों की सुनवाई करते हुए।  स्रोत प्रशासन
जींद। राष्ट्रीय एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला एवं सत्र न्यायालय व उपमंडल न्यायालय नरवाना तथा सफीदों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश यशवीर सिंह राठौर के मार्गदर्शन में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न बेंचों ने 1 करोड़ 70 लाख 69 हजार 561 रुपये की सेटलमेंट राशि के 1874 मामलों का निपटारा किया। राष्ट्रीय लोक अदालतों में कुल 3992 मामले रखे गए थे।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम मोनिका ने बताया कि राष्ट्रीय व हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के तत्वावधान में लोक अदालतों का आयोजन किया गया। इनमें तीन बेंच जिला स्तर पर डॉ. चंद्रहांस अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अतिरिक्त मुख्य न्याय दंडाधिकारी पूजा सिंगला तथा न्याय दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी विवेक सिंह की देखरेख में लगाई गई। इसी प्रकार नरवाना उपमंडल में न्याय दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अश्वनी गुप्ता तथा सफीदों उपमंडल में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अमित नैन ने इस राष्ट्रीय लोक अदालतों में न्याय प्रक्रिया के तहत अपने फैसले सुनाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 3992 मामले रखे गए। जिसमे से 1874 मामलों का निपटारा हुआ व कुल सेटलमेंट राशि 17069561 रुपये रही। उन्होंने बताया कि जिला स्तर व दोनों नरवाना तथा सफीदों उपमंडल में लगाई गई राष्ट्रीय लोक अदालत में वाहन दुर्घटनाओं के 10 केस में 55 लाख 25000 रुपये, की सेटलमेंट करवाई गई। इसके अलावा हिन्दू मैरीज के 48 केस, चैक बाउंस के 135 केस, दीवानी के 245 तथा आपराधिक मामलों के 232 का निपटान किया गया। इसी कड़ी में प्री लिटिगेटिव बैंक लोन के 45 मामलों का निपटान कर 37 लाख 22 हजार 227 रुपये की सेटलमेंट करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीजेएम मोनिका ने कहा कि लोक अदालत का लाभ अधिक से अधिक लोगो को उठाना चाहिए, क्योंकि लोक अदालत में मामले का निपटारा आपसी सहमति से होता है। जिससे समय व धन की बचत होती है व आपसी सौहार्द भी बना रहता है।

11जेएनडी23: राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों की सुनवाई करते हुए।  स्रोत प्रशासन

11जेएनडी23: राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों की सुनवाई करते हुए।  स्रोत प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed