{"_id":"5c5c3038bdec220a742dacc3","slug":"181549545528-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिल्लूखेड़ा में सामने आए दो स्वाइन फ्लू मामले, हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिल्लूखेड़ा में सामने आए दो स्वाइन फ्लू मामले, हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिल्लूखेड़ा में स्वाइन फ्लू के दो पॉजिटिव मिले
अमर उजाला ब्यूरो
पिल्लूखेड़ा। पिल्लूखेड़ा मंडी में स्वाइन फ्लू के दो मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। पिल्लूखेड़ा में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों का सर्वे अभियान शुरू कर दिया गया है। इस दौरान बुखार के मरीजों के रक्त की जांच की गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रजाना की चिकित्सकों की टीम में डॉ. संदीप लोहान, हरिओम शर्मा, एनएनएम सुशीला, डॉ. विनोद, आनंद ने स्वाइन फ्लू की चपेट में आई महिला और उसके परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य जांचा और दवाइयां दीं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रजाना कलां के मुख्य चिकित्सक डॉ. संदीप लोहान ने बताया कि स्वाइन फ्लू के चपेट में आए मरीज का का हिसार के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मरीज की हालत अब ठीक है। पिल्लूखेडा मंडी में एक महिला के भी स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने की जानकारी मिली है। महिला का इलाज हिसार के निजी अस्पताल में चल रहा है। महिला दिल्ली में किसी ट्रेनिंग के लिए गई थी, जहां से उसे स्वाइन फ्लू हो गया। वहीं बुधवार को बुखार, खांसी, जुकाम के मरीजों के सर्वे अभियान में मौजूद स्वास्थ्य सुपरवाइजर हरिओम शर्मा, डॉ. विनोद, रामभगत आशा वर्कर्स पिंकी, मीना, बेबी और बबीता ने अभियान में भाग लेकर लोगों को स्वाइन फ्लू रोग की रोकथाम के बारे में जानकारी दी। हरिओम शर्मा ने बताया कि इस रोग से बचाव के लिए स्वच्छता का ध्यान रखें। किसी से हाथ मिलाने से बचें। केवल राम-राम से ही आदर सत्कार करें। खांसते और छींकते समय हमेशा रुमाल का प्रयोग करें। खांसी-बुखार होने पर अपने रक्त की जांच अवश्य करवाएं। हाथ को साबुन से बार-बार धोएं।