{"_id":"5bd0c6b2bdec2269695d91f0","slug":"181540409010-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण को रोकने के लिए बच्चों ने की अलग पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण को रोकने के लिए बच्चों ने की अलग पहल
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यावरण की चिंता : रावण दहन के लिए एकत्रित चंदे से बच्चों ने कराया जागरण
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। उचाना की जय मां अन्नपूर्णा गली के बच्चे उन लोगों के लिए प्रेरणा बने हैं, जो आतिशबाजी करके पर्यावरण को दूषित करते हैं। कॉलोनी के बच्चों द्वारा दशहरा पर रावण दहन करने के लिए कॉलोनी से चंदा एकत्रित किया गया। जब रावण का पुतला बनाने की तैयारी शुरू हुई तो बच्चों के मन में आया कि क्यों न रावण दहन के बाद होने वाले प्रदूषण से बचने के लिए चंदे के रूप में एकत्रित की गई राशि से जागरण करवाया जाए। मंगलवार को यहां पर माता का जागरण करवाया गया। बच्चों की इस सोच का जिसको भी पता चला उसने तारीफ तारीफ की।
लक्ष्य गर्ग, सुमित शर्मा, हर्ष गर्ग ने बताया कि हर साल की भांति इस बार भी दशहरा पर्व पर रावण दहन के लिए चंदा एकत्रित किया गया। जब राशि एकत्रित करके रावण का पुतला बनाने लगे तो कीर्ति, प्रिया ने कहा कि रावण दहन से प्रदूषण होगा। इस राशि से गली में माता का जागरण करवाओ। कीर्ति, प्रिया ने कहा कि रावण दहन में आतिशबाजी होने से प्रदूषण भी होता है। बच्चों को उनकी बातें अच्छी लगीं। जागरण में ज्योति प्रज्ज्वलित करके समाजसेवी कृष्ण शर्मा कापड़ो, तरसेम गर्ग करोड़ा वाले ने किया। पुजारी देवा शर्मा ने मंत्रोच्चारण करके जागरण की शुरूआत की। सोनू बंसल, कृष्ण मंगला, राजेंद्र दालमवाला ने पूरी रात माता की महिमा का गुणगान किया। जागरण में सुंदर-सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गईं। इस मौके पर पालीराम, राजेश गर्ग, कृष्ण गर्ग, ईश्वर मखंड, खुशीराम, ओमप्रकाश, बुधराम गामड़ा, बजिंद्र, शुभम गर्ग, अनिल नाड़ा, धर्मबीर शर्मा, अनिल गर्ग, रिंकू गर्ग, पवन गर्ग, हर्ष गर्ग मौजूद रहे।