फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   एक करोड़ के ईनाम के लिए अगले माह जींद में जुटेंगे देशभर के खिलाड़ी

एक करोड़ के ईनाम के लिए अगले माह जींद में जुटेंगे देशभर के खिलाड़ी

Wed, 10 Jan 2018 12:09 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
एक करोड़ के ईनाम के लिए अगले माह जींद में जुटेंगे देशभर के खिलाड़ी
सतीश जागलान
विज्ञापन

जींद। हरियाणा के खेल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में प्रो-कबड्डी की तर्ज पर जींद के एकलव्य स्टेडियम में प्रदेश के खेल विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्तर की नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए एक करोड़ रुपये का इनाम रखा गया है। अखिल भारतीय नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता 2017 में पहली बार सोनीपत के राई में हुई थी, जिसमें 12 टीमों ने भाग लिया था।
खेल विभाग द्वारा अपनी तरह का यह पहला आयोजन होगा, जिसमें प्रो-कबड्डी की तर्ज पर प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसमें देश के नामी पहलवान भाग लेंगे। पुरुष वर्ग में होने वाली इस प्रतियोगिता में आठ टीमें भाग लेेंगी। इन टीमों में पूरे देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खेल विभाग ने अभी से इस आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि अभी इस आयोजन की तारीख फाइनल नहीं हुई है, लेकिन जींद में होने पर मोहर लग चुकी है। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति शामिल होंगे इसके बारे में अभी तय नहीं हो सका है। लेकिन जैसे ही मुख्य अतिथि तय होंगे वैसे ही कबड्डी प्रतियोगिता की तारीख भी फाइनल हो जाएगी। इतने बड़े आयोजन के लिए खेल विभाग होटलों में कमरों की व्यवस्था करने में जुट गया है। आयोजन के लिए शहर के होटलों में लगभग 100 कमरों की व्यवस्था करनी है। इसके लिए जिला खेल अधिकारी विनोद बाला ने अपनी टीम के साथ शहर के होटलों में कमरों की तलाश का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। होटलों में कितने कमरों की व्यवस्था होगी, इसकी सूची विभाग को भेजी जा चुकी है, अब केवल आयोजन की तारीख फाइनल होना बाकी है।
विज्ञापन


विभाग ने की तैयारियां शुरू
प्रदेश के खेल विभाग द्वारा जींद में 15 से 28 फरवरी के बीच में नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। अभी इसकी तारीख फाइनल नहीं हुई है लेकिन विभाग की तरफ से मिले दिशा-निर्देशों के अनुसार तैयारियां शुरू कर दी हैं। खेल विभाग के डायरेक्टर की तरफ से होटलों में कमरों की सूची मांगी गई थी, जो भेज दी गई है। शहर के होटलों में लगभग 100 कमरों की व्यवस्था करनी है। जींद में इतना बड़ा आयोजन पहली बार हो रहा है, इसलिए अभी से तैयारियां जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद बाला, जिला खेल अधिकारी, जींद।
जींद का एकलव्य स्टेडियम फाइनल
जींद के एकलव्य स्टेडियम में नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता 15 से 28 फरवरी के बीच होनी है। अभी इसके लिए मुख्यातिथि की तारीख नहीं मिली है। जैसे ही मुख्यातिथि की तारीख मिलेगी प्रतियोगिता की तारीख भी तय हो जाएगी। प्रतियोगिता के लिए एक करोड़ रुपये की राशि ईनाम के रुप में रखी है। तारीख तय होते ही जींद का दौरा कर व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी लगाई जाएगी। जगदीप सिंह श्योराण, डायरेक्टर खेल विभाग हरियाणा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed