फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   71 वर्षीय अजायब सिंह ने

71 वर्षीय अजायब सिंह ने

Mon, 08 Jan 2018 01:09 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
71 वर्षीय अजायब सिंह ने
71 वर्षीय अजायब सिंह ने 800 मीटर दौड़ में जीता गोल्ड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
हिसार में आयोजित 27वीं हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जींद के 71 वर्षीय अजायब सिंह चहल ने 800 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता छह व सात जनवरी को हिसार में हुई। अजायब सिंह चहल का जींद पहुंचने पर सेक्टर-नौ के लोगों ने जोदार स्वागत किया। इस अवसर पर राजबीर मलिक, मास्टर सतबीर सिंह पंजेठा, मास्टर राममेहर रेढू, राजकुमार, डॉ. राज सिंह चहल, दयानंद, दीपक बरसाना, मास्टर रामफल रेढू, रामनिवास ढिगाणा, प्रवीण लोहान, सुंदर मोर, लाखन चहल, कप्तान चह, धर्म सिंह कुंडू, निशान चहल आदि मौजूद रहे। विजेता अजायब सिंह चहल ने बताया कि वह प्रतिदिन सुबह व शाम को पांच से छह किलोमीटर की दौड़ लगाते हैं। हिसार में आयोजित प्रतियोगिता में उनका मुकाबला विभिन्न जिलों से आए 11 खिलाड़ियों से था। उन्होंने 800 मीटर की यह दौड़ मात्र चार मिनट 14 सेकेंड में पूरी कर ली थी जबकि उनके मुकाबले अन्य धावक काफी पीछे रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed