फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पांच साल से फाइलों में घूम रही है शहर में सीसीटीवी कैमरे की योजना

पांच साल से फाइलों में घूम रही है शहर में सीसीटीवी कैमरे की योजना

Thu, 30 Nov 2017 12:22 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
पांच साल से फाइलों में घूम रही है शहर में सीसीटीवी कैमरे की योजना
फाइलों में अटका सीसीटीवी लगाने का मसौदा
विज्ञापन

धर्मवीर निडाना
जींद।
अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन शहर में सीसीटीवी लगाने की योजना पिछले पांच साल से सरकारी फाइलों में दम तोड़ रही है। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा भी घोषणा की जा चुकी है, लेकिन सीसीटीवी लगाने का काम आगे नहीं बढ़ सका है।
शहर में सीसीटीवी लगाने की योजना नगर परिषद में पांच साल पहले ही बन गई थी। इसके लिए पुलिस के साथ मिलकर शहर में ऐसे प्वाइंट भी चिह्नित किए गए थे, जहां सीसीटीवी लगाए जाने हैं। इसके बावजूद यह योजना सिरे नहीं चढ़ रही है। ताजा कार्ययोजना के तहत करीब चार महीने पहले प्रशासन शहर की 27 जगहों पर सीसीटीवी लगाने की योजना बनाई थी। इसके लिए 2.52 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया, लेकिन इस परियोजना पर शहरी निकाय मुख्यालय ने सवाल उठाते हुए नए पैमाने के अनुसार सीसीटीवी लगाने को कहा। नए प्रस्ताव के हिसाब से सीसीटीवी लगाने का खर्च चार करोड़ रुपये तक पहुंच रहा था। ऐसे में यह योजना फिरी से ठंडे बस्ते में पड़ी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने की घोषणा
पिछले साल 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने जींद में जनसभा के दौरान सीसीटीवी के लिए डेढ़ करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी। इस पर नगर परिषद ने नौ प्वाइंट चिह्नित कर प्रक्रिया शुरू की। इसके बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा इसमें 18 प्वाइंट और शामिल किए गए हैं। कुल मिलाकर अब शहर के 27 प्वाइंट्स पर उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी लगाने की योजना बनी, लेकिन यह सरकारी फाइलों से बाहर नहीं आ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थानों पर लगेंगे कैमरे
1. टेंडरी मोड़ हांसी रोड नाका
2. पटियाला चौक
3. देवीलाल चौक
4. भिवानी रोड नाका
5. रोहतक रोड नाका
6. गोहाना रोड नाका
7. सफीदों रोड नाका
8. झांझ गेट चौक
9. कैथल रोड नाका
10. रानी तालाब
11. रुपया चौक
12. सफीदों गेट
13. बस स्टैंड के पास राहवाहा चौक
14. नगर परिषद चौक
15. रेलवे जंक्शन के बाहर
16. शिव कॉलोनी की बस स्टैंड के सामने वाली गली
17. पूनिया अस्पताल चौक
18. सिटी रेलवे स्टेशन के बाहर
19. सफीदों रोड डालमवाला अस्पताल के पास
20. सब्जी मंडी पैराडाइज होटल के सामने
21. वाल्मीकि चौक
22. जाट धर्मशाला के सामने टी प्वाइंट पर
23. झांझ गेट
24. कोठी नंबर 2192 के सामने खंभे पर
25 डीफेंस कॉलोनी मार्केट में
26 गोल स्कूल के पास
27 कोर्ट मोड़

कैमरों ने सुलझाई हैं अपराध की गुत्थियां
पिछले दिनों शहर में कई बड़ी वारदात हुईं, जिसमें सीसीटीवी पुलिस के लिए बड़े काम आए हैं। करीब छह महीने पहले दिनों रोहतक रोड पर युवक को गोली मारने की घटना सीसीटीवी में कैद हुई। वहीं पिछले साल रामराय गेट के समीप काठमंडी में आरा मालिक जितेंद्र पाल को बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारी थी। इसमें जितेंद्र पाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वारदात स्थल के पास में एक निजी अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरा इस वारदात को सुलझाने में काफी काम आया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही पुलिस बदमाशों का सुराग लगा पाई। करीब पांच महीने पहले शिव चौक पर ही एक युवक को गोली मारने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। गांधी नगर स्थित मार्केट में दो साल पहले किरयाणा व्यापारी पिंकी को गोली मरने के आरोपियों तक भी पुलिस सीसीटीवी के आधार पर ही पहुंच पाई थी। वहीं कई ऐसी घटनाएं हैं, जो सरेआम शहर के बीचोंबीच हुई, लेकिन पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पा रही है।

खराब हो चुके हैं पुराने कैमरे
करीब दो साल पहले पुलिस ने व्यापारियों के सहयोग से शहर के सफीदों गेट, गोहाना रोड नाका, सफीदों रोड नाका सहित कई स्थानों पर सीसीटीवी लगवाए थे, लेकिन इनकी देखभाल न होने के कारण यह खराब हो चुके हैं।

परियोजना की है तैयार
इसके लिए नगर परिषद ने योजना तैयार की थी, लेकिन मुख्यालय ने इस पर आपत्ति जताते हुए एक पत्र निकाला, और इसके अनुसार सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात हुई। इसकी लागत बहुत बढ़ रही थी। इस पर मुख्यालय को सुझाव दिया गया है कि प्रदेश भर में एक ही एजेंसी से यह काम करवाया जाए। इस पर विचार हो रहा है। इसके चलते काम रुका हुआ है।
बलराज सिंगला, एमई, नगर परिषद जींद।

लोगों को मिलेगी सुरक्षा
शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना अच्छी है, लेकिन कई वर्षों से इस योजना के बारे में सुन रहे हैं। अभी भी कुछ जगहों पर सीसीटीवी लगे हैं। इससे अपराधियों पर लगाम लगेगी।

कुलदीप, डीफेंस कॉलोनी

अपराधी होंगे शहर से बाहर
फिलहाल शहर में बाइक चोरी और चैन स्नेचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में यदि सीसीटीवी कैमरे लगते हैं तो इन पर अंकुश लगेगा। दुकानदारी करते वक्त हर समय डर लगा रहता है।
अशोक कुमार व्यापारी सफीदों रोड

29जेएनडी04: शहर का रुपया चौक, जहां सीसीटीवी कैमरे लगने हैं।
29जेएनडी05: देवीलाल चौक का फोटो।
29जेएनडी06: शिव कॉलोनी की मुख्य गली, जहां अपराधिक घटनाएं होती रहती हैं।
29जेएनडी07: कुलदीप।
29जेएनडी08: अशोक कुमार।
29जेएनडी 17 : सफीदों गेट स्थित खराब पड़ा सीसीटीवी कैमरे।
29जेएनडी18: गोहाना रोड नाके पर लगे सीसीटीवी कैमरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed