फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   बिजाई की नहीं संभावना उसके लिए भी मुआवजा दे सरकार

बिजाई की नहीं संभावना उसके लिए भी मुआवजा दे सरकार

Fri, 20 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
बिजाई की नहीं संभावना उसके लिए भी मुआवजा दे सरकार
जुलाना क्षेत्र के जलभराव वाले क्षेत्र की होगी विशेष गिरदावरी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जींद। बारिश के दिनों में जलभराव का दंश अभी तक झेल रहे जुलाना क्षेत्र के किसानों के लिए अच्छी खबर है। इसके लिए सरकार ने विशेष गिरदावरी करवाने का पत्र जारी किया है। इस पर विधायक परमेंद्र सिंह ढुल ने कहा कि यह उनके और जुलाना क्षेत्र की जनता के संघर्षों की जीत है। विधायक के अनुसार इसके लिए उन्होंने लगातार प्रयास किए।
शुक्रवार को इनेलो कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में विधायक परमेंद्र सिंह ढुल ने कहा कि इसके लिए उन्होंने न्यायालय का दरवाजा तक खटखटाने का फैसला किया था। ढुल ने कहा कि जलभराव सरकार की विफलता तथा कुप्रबंधन के कारण तो ऐसे में सरकार को ही किसानों को मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने सरकार से प्रति एकड़ 29 हजार रुपये मुआवजा मांगा है। यदि सरकार इसमें कोई आनाकानी करती है तो इसके खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन



25 गांवों में गिरदावरी
विधायक ने कहा कि सरकार ने जींद प्रशासन को पत्र लिखकर 25 गांवों में विशेष गिरदावरी करवाने के आदेश जारी कर दिए हैं। उनका प्रयास रहेगा की कोई भी आहत किसान गिरदावरी से वंचित नहीं रहे इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम बना कर सारी प्रक्रिया की जाए। इसमें नहरी पटवारी, राजस्व पटवारी, ग्राम सचिव और कृषि विभाग के एडीओ की टीम बनाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



सात हजार एकड़ में नहीं होगी रबी की बिजाई
इस दौरान विधायक ने कहा कि जलभराव से करीब 22 हजार एकड़ फसल प्रभावित है और सात हजार एकड़ जमीन ऐसी है, जिसमें आज भी पानी भरा है। ऐसे में यहां रबी की फसल की बिजाई होने की भी संभावना नहीं है। ऐसे में सरकार को इन किसानों को भी राहत देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed