फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   शिक्षक दिवस पर हुआ सेमिनार

शिक्षक दिवस पर हुआ सेमिनार

Wed, 06 Sep 2017 12:49 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक दिवस पर हुआ सेमिनार
सीआरएसयू में शिक्षक दिवस पर हुआ सेमिनार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस के मौके पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान नेशनल लॉ कमीशन के सदस्य जस्टिस रवि आर त्रिपाठी ने शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने इतिहास को याद रखें, तभी भविष्य सुखद हो सकता है।

उन्होंने अपनी भाषा हिंदी को हमेशा सर्वोपरि मानना चाहिए। अंग्रेजी केवल एक भाषा है, उसे अपने सम्मान, आत्मा, व्यक्तित्व पर हावी नहीं होने देना चाहिए। जस्टिस त्रिपाठी ने आह्वान किया कि वे लोग घर जाएं पुरानी मानसिकता को छोड़ कर जाएं। इस दौरान कुलपति प्रोफेसर आरबी सोलंकी ने कहा कि एक शिक्षक व विद्यार्थी का रिश्ता केवल कुछ ही वर्षों का नहीं होता है, अपितु पूरे जीवन भर का रिश्ता बन जाता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को ऊंचाई की ओर लेकर जाना है, इसके लिए सबका साथ जरूरी है। रजिस्ट्रार डॉ. राजबीर सिंह ने कहा कि अच्छे शिक्षक होने का भाव अपने मन में रखना चाहिए। साथ ही हरियाणा वासियों के लिए कहा कि यहां की भूमि कर्म भूमि है यहां के लोगों को लड़ना व मोक्ष दोनो आता है।
विज्ञापन

फोटो नंबर
05जेएनडी34: सीआरएसयू में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करते मुख्यातिथि।
05जेएनडी35: सेमिनार में पहुंचे प्रतिभागी।
05जेएनडी36: कार्यक्रम में योग का प्रदर्शन करती छात्राएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed