फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   180 liters of oil stolen from a 100 KVA transformer in Rewar village

Jind News: रेवर गांव में 100 केवीए ट्रांसफार्मर से 180 लीटर तेल चोरी

Tue, 30 Jun 2026 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
180 liters of oil stolen from a 100 KVA transformer in Rewar village
नरवाना। गढ़ी थाना क्षेत्र के रेवर गांव में बिजली निगम के 100 केवीए ट्रांसफार्मर से तेल चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम डीएचबीवीएन की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ बिजली अधिनियम की धारा 136 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीएचबीवीएन गढ़ी उपमंडल के एसडीओ महेंद्र सिंह ने थाना गढ़ी को शिकायत भेजी। शिकायत में बताया गया कि रेवर गांव में चीटो देवी पत्नी देव सिंह की शिकायत के तहत स्थापित 100 केवीए ट्रांसफार्मर से छह जून की रात अज्ञात व्यक्ति करीब 180 लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी उपभोक्ता की ओर से 16 जून को दी गई जिसके बाद क्षेत्र के जेई अनिल ने मौके का निरीक्षण कर चोरी की पुष्टि की। बिजली निगम के अनुसार चोरी हुए ट्रांसफार्मर तेल की कीमत 160 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से 28,800 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर थाना गढ़ी पुलिस ने 29 जून को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि आसपास के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed