फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   18 people dead, including Corona infected DSP

कोरोना संक्रमित डीएसपी समेत 18 की मौत

Sun, 09 May 2021 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
18 people dead, including Corona infected DSP
जींद। जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को जींद निवासी एक डीएसपी व मास्टर वर्ग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष समेत 18 लोगों की मौत हो गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग को 1056 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली, जिनमें से 387 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा जिले में रविवार को 357 लोग ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के अनुसार जींद के गांव हथवाला निवासी 52 वर्षीय बिजेंद्र सिंह रेवाड़ी में डीएसपी के पद पर तैनात थे। वह पिछले कई दिनों से गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में कोरोना का उपचार करा रहे थे। रविवार को उनकी मौत हो गई। वह परिवार के साथ रोहतक में रहते थे। वहीं गांव निडाना निवासी रमेश मलिक का भी कोरोना संक्रमण के बाद निधन हो गया। रमेश मलिक हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन के फाउंडर थे तथा फिलहाल वह इस संस्था के प्रदेश अध्यक्ष थे। रमेश मलिक पाजूखुर्द के राजकीय मिडल स्कूल में हेडमास्टर के रूप में तैनात थे। इनके अलावा दनौदा खुर्द निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, बराह खुर्द निवासी 46 वर्षीय महिला, दनौदा खुर्द निवासी 63 वर्षीय व्यक्ति, बाबा कुंडी मोहल्ला नरवाना निवासी 65 वर्षीय महिला, प्रेम नगर नरवाना निवासी 75 वर्षीय व्यक्ति, अलीपुरा निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, सिंहपुरा निवासी 43 वर्षीय महिला, अजमेर बस्ती जींद निवासी 61 वर्षीय व्यक्ति, उचाना निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, रोहतक रोड जींद निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति, गांव बरसोला निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, मनोहरपुर निवासी 76 वर्षीय बुजुर्ग, ओम नगर रोहतक रोड जींद निवासी 67 वर्षीय महिला, डूमरखां निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, कुम्हाराना मोहल्ला जींद निवासी 52 वर्षीय महिला शामिल हैं।
विज्ञापन

एक्टिव मामले हुए 2864
कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि अब तक जिले में 16,805 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 13,655 लोग ठीक हो चुके हैं। जिले में अब तक 290 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में 2864 लोग संक्रमित हैं। नागरिक अस्पताल में 146 लोग भर्ती हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 414 लोगों के सैंपल लिए हैं। स्वास्थ्य विभाग अब तक 227498 लोगों के सैंपल ले चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ दिन में 3389 लोग हुए संक्रमित
मई के नौ दिनों में अब तक 3389 लोग संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 110 लोगों की मौत भी हुई है। इतनी तेज रफ्तार से अब तक पूरे कोरोना काल में न तो कभी इतने अधिक संक्रमित लोग हुए और न ही इतनी अधिक मौतें हुई है। अप्रैल में पहले नौ दिनों में 5 लोगों की मौत हुई थी और 695 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed