फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई गाड़ी, पत्नी की मौत, पति घायल

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई गाड़ी, पत्नी की मौत, पति घायल

Tue, 16 Apr 2019 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई गाड़ी, पत्नी की मौत, पति घायल
नरवाना। गांव धनौरी के निकट सोमवार सायं एक स्कॉर्पियो के सामने अचानक गाय आ गई। इस कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और एक सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में गाड़ी में सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर गढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

गांव धमतान निवासी रेशम सिंह अपनी पत्नी मनीषा के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में अपनी ससुराल गांव भागल से वाया धनौरी अपने गांव धमतान जा रहा था। गांव धनौरी के निकट एक गाय उसकी गाड़ी के आगे से निकल गई, जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में 25 वर्षीय मनीषा की मौत हो गई जबकि रेशम सिंह घायल हो गए। मंगलवार सुबह गढ़ी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने रेशम सिंह के बयान पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed