{"_id":"5b2d49ad4f1c1bda6e8b9741","slug":"171529694637-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार इवेंट मैनेजर कंपनी : भूपेंद्र सिंह हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार इवेंट मैनेजर कंपनी : भूपेंद्र सिंह हुड्डा
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार, सरकार नहीं होकर एक इवेंट मैनेजर कंपनी है। प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित कर सरकार द्वारा जनता को करोड़ों रुपये का चूना लगाया जा रहा है। जुलाना की नई अनाज मंडी में पूर्व प्रधान मनोज लाठर की दुकान पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए हुड्डा ने कहा कि पिछले दिनों गुरुग्राम में हैपनिंग इन हरियाणा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इससे दावा किया गया कि छह लाख करोड़ की आमदनी होगी। छह लाख करोड़ तो दूर छह हजार करोड़ की इनवेस्टमेंट भी नहीं हुई। हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने चार सालों मेें किसान वर्ग को बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। कर्मचारी, व्यापारी और मजदूरों को भी अपना हक पाने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के गरीबों को 100 वर्ग गज के चार लाख प्लाट दिए। 20 लाख गरीब बच्चों को वजीफा दिया। 10 लाख लोगों को पानी के कनेक्शन दिए, लेकिन भाजपा सरकार से चाहे व्यापारी, कर्मचारी या फिर खिलाड़ी हो, हर वर्ग के लोगों को उपेक्षा का शिकार होना पड़ रहा है। जनता चुनाव के इंतजार में है। चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय है। कांग्रेस के शासन काल में 60-65 हजार करोड़ रुपये कर्जा प्रदेश पर था, लेकिन भाजपा के शासन काल में कर्जा एक लाख 60 हजार करोड़ रुपये हो गया। प्रदेश में एक भी प्लांट नहीं लगाया गया। एक भी नई सड़क नहीं बनाई। एक भी औद्योगिक इकाई नहीं लगाई। इस अवसर पर जुलाना से कांग्रेस प्रत्याशी रहे धर्मेंद्र सिंह ढुल, पूर्व जनस्वास्थ्य मंत्री सत्यनाराण लाठर, जगबीर ढिगाना, सत्तू ढांडा, मनजीत लाठर मौजूद रहे।