{"_id":"5aba962b4f1c1be83f8b56bc","slug":"171522177579-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरवाला लिंक नहर से धमतान फीडर का पानी बंद, किसानों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरवाला लिंक नहर से धमतान फीडर का पानी बंद, किसानों में रोष
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतबीर धीमान
नरवाना। सरकार ने बरवाला लिंक नहर से धमतान फीडर में आने वाला पानी बंद कर दिया। इसे लेकर किसानों में भारी रोष है। यहां से किसानों को 15 दिन के बाद लगातार सात दिन पानी मिलता था। भूमिगत पानी पीने के लायक नहीं होने के कारण गर्मी के मौसम में पेयजल को लेकर भारी किल्लत होने की संभावना बन गई है। इसके बाद इस क्षेत्र के 12 गांवों के किसानों और लोगों को सिरसा ब्रांच नहर से 32 दिन के बाद सिर्फ आठ दिन पानी मिलेगा। फिलहाल सरकार का यह आदेश रबी फसल के लिए है। सरकार के आदेश अनुसार खरीफ फसल के दौरान दोबारा से पानी चलाने के आदेश हैं लेकिन किसानों ने कहा कि गर्मी में उन्हें काफी दिक्कत होगी। पानी बंद करने के आदेश एक तारीख को आ गए थे लेकिन किसानों को अब पता लगा। यह जानकारी मिलते ही किसानों ने दोबारा से पानी पाने के प्रयास जारी किए। मंगलवार को धमतान में किसानों ने इकट्ठे होकर इस पर चर्चा की। किसान जयपाल धमतान, नफे सिंह खरल व ज्ञानीराम लौन ने कहा कि सरकार का यह फैसला गलत है। किसानों को अप्रैल, मई और जून में काफी जरूरत होती है। इधर विपक्ष ने इसको लेकर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।
रबी फसल के लिए किया बंद : एक्सईएन
यह रबी फसल के लिए किया गया है। इससे धमतान फीडर को 15 दिन के बाद सात दिन पानी मिलता था। खरीफ की फसल के लिए दोबारा इसी तरह पानी चलाने के आदेश आए हैं।
बलराज चौहान, एक्सईएन सिंचाई विभाग
इन गांवों को मिलता था पानी
बरवाला लिंक नहर से धमतान फीडर में आने वाला पानी एक दर्जन से ज्यादा गांवों के किसानों और पेयजल उपभोक्ताओं को मिलता था। इसके बाद भारी दिक्कत होगी। गांव उझाना, पीपलथा, रसीदां, हमीरगढ़, लौन, कान्हाखेड़ा, जुलहेड़ा, सुलहेड़ा, खरल, अमरगढ़ , फूलियां सहित कई गांवों में पानी जाता है।
करेंगे प्रदर्शन
अगर सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो इस फीडर पर पडने वाले किसान जल्द ही धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने भाजपा को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि सरकार को तुरंत अपना फैसला वापस लेना चाहिए।
विज्ञापन
रामपाल उझाना, किसान