फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   खेल स्टेडियम की पानी की समस्या दूर, लगा हैंडपंप

खेल स्टेडियम की पानी की समस्या दूर, लगा हैंडपंप

Sun, 18 Jun 2017 11:15 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खेल स्टेडियम की पानी की समस्या दूर, लगा हैंडपंप

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। गांव सिल्लाखेड़ी खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों की पानी की समस्या को ब्लॉक समिति ने हल कर दिया। गांव में स्टेडियम को बने करीब 10 साल हो गए थे, लेकिन अबतक भी खिलाड़ियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था नहीं थी। अमर उजाला में 30 अप्रैल को इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद ब्लाक समिति सदस्य संजय कुमार ने समस्या को चेयरमैन राकेश शर्मा से अवगत करवाया। इसके बाद चेयरमैन ने समिति फंड से स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए हैंडपंप की व्यवस्था करवाई। सरकार से स्टेडियम में करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद खिलाड़ियों को सुविधा के नाम पर कुछ हासिल नहीं है। आज सरकार की अनदेखी के कारण स्टेडियम की दुर्दशा हो रही है।


खिलाड़ियों ने जताई खुशी
खिलाड़ी आशीष, अमित, राजू, राकेश, रिंका, सोमबीर, दीपक, नवीन और दीपू ने कहा कि खेल विभाग ने स्टेडियम को गांव में तैयार तो करवा दिया, लेकिन स्टेडियम में सामान्य जरूरतों को पूरा नहीं किया। अब ब्लॉक समिति ने पानी की सुविधा मुहैया करवाई है। इससे खिलाड़ियों की बड़ी समस्या का समाधान हो गया है। स्टेडियम गांव मलार, सिंघाना, बहादुरगढ़ दर्जनों गांवों के खिलाड़ी खेलने आते हैं। खिलाड़ियों ने बताया कि स्टेडियम में अब तक बिजली कनेक्शन न होने से सरकार के लगाए गए ट्यूबवेल भी खराब हो गया था। उन्होंने कहा कि ब्लाक समिति सदस्य संजय कुमार ने इससे पहले भी गांव के सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों के लिए पानी की व्यवस्था करवाई थी।
विज्ञापन


खेल स्टेडियम की पानी की समस्या दूर, लगा हैंडपंप
सिल्लाखेड़ी के स्टेडियम में ब्लॉक समिति ने की पानी की व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed