फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   1710 Kovid vaccine stolen from civil hospital by breaking three locks, after 12 hours the thief himself took it to the police station

जींद : तीन ताले तोड़कर कोविड वैक्सीन चोरी, 12 घंटे बाद चोर ने खुद थाने पहुंचाई, माफी भी मांगी

Fri, 23 Apr 2021 10:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जींद
अमर उजाला नेटवर्क, जींद Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 23 Apr 2021 10:04 AM IST
विज्ञापन
1710 Kovid vaccine stolen from civil hospital by breaking three locks, after 12 hours the thief himself took it to the police station
चोर का माफीनामा... - फोटो : amar ujala

नागरिक अस्पताल से बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे कोरोना वैक्सीन चोरी हो गई लेकिन 12 घंटे बाद वह मिल लगई। चोरी करने वाला व्यक्ति खुद ही सिविल लाइन थाना में वैक्सीन का पहुंचा गया।

विज्ञापन

वीरवार दोपहर लगभग 12 बजे बाइक सवार युवक सिविल लाइन थाने के बाहर चाय के खोखे पर पहुंचा और वहां पर बैठे एक बुजुर्ग को थैला देकर कहा कि इसे थाने में पहुंचा देना। इसमें मुंशी का खाना है। जब थैले को बुजुर्ग ने थाने में पहुंचाया तो पुलिसकर्मियों ने खोलकर देखा तो उसमें चोरी हुई कोविड वैक्सीन थी। थैले में हाथ से लिखा एक पत्र भी था, जिसमें लिखा था कि ‘सॉॅरी मुझे नहीं पता था कि इसमें कोविड वैक्सीन है’। इसके बाद जब पुलिस ने बाहर आकर युवक की तलाश की तो वह नहीं मिला। इसके बाद सफीदों रोड के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी गई। अनाड़ी चोर के कारण करीब ढाई लाख रुपये की 1710 डोज वैक्सीन बर्बाद हो गई है। यह दवा अब किसी को नहीं लगाई जा सकती है।
विज्ञापन


दरअसल बुधवार रात को नागरिक अस्पताल स्थित पीपी सेंटर से 1710 कोवडि वैक्सीन चोरी हो गई थी। इसमें 1270 वैक्सनी कोविशील्ड व 440 को वैक्सीन थी। घटना का पता सुबह सवा पता लगा जब सफाई कर्मचारी सुरेश सफाई पीपी सेंटर के सामने सफाई कर रहा था। सुरेश ने देखा कि पीपी सेंटर का ताला टूटा हुआ था। सुरेश ने इसकी जानकारी फोन पर स्वास्थ्य निरीक्षण राममेहर वर्मा को दी। ड्यूटी पर कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी शीला देवी ने आकर देखा तो कोविड वैक्सीन गायब थी और फ्रिजर के बाहर बच्चों व गर्भवती महिलाओं को लगने वाली वैक्सीन भी बाहर बिखरी पड़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीला ने गर्भवती और बच्चों को लगने वाली वह दवाई वापस फ्रिजर में रख थी। इसके बाद मौके पर स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रमेश पांचाल व सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह को दी। डॉ. रमेश पंाचाल ने पीपी सेंटर के बाद जिला वैक्सीन भंडार कक्ष में जायजा लिया। वहां 1500 को वैसीन व 110 कोविशील्ड वैसीन सुरक्षित रखी हुई थी। जिला वैक्सीन भंडार कक्ष में 1610 वैक्सीन सुरक्षित रखी हुई थी। चोरों द्वारा केवल पीपी सेंटर को ही निशाना बनाया गया था। घटना की जानकारी पाकर सिविल लाइन थाना प्रभारी राजेंद्र मोर और डीएसपसी धर्मबीर खर्ब मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीएमओ डॉ. बिमला राठी के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

22 मिनट में चोरी को दिया अंजाम
सिविल लाइन थाना प्रभारी राजेंद्र और डीएसपी धर्मबीर खर्ब ने फ्लू कॉर्नर के बाहर लगेे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो उसमें पता चला कि रात 12 बजकर 44 मिनट पर पीपी सेंटर के साथ लगते पार्क की ग्रिल फांदकर दो लोग पीपी सेंटर के बाहर आते हैं। इसके बाद वे ताला तोड़कर अंदर चले जाते हैं। पीपी सेंटर में घुसने के बाद उन्होंने फ्रिजर में रखी 1770 कोविड वैक्सीन डोज चोरी कर ली। रात एक बजकर छह मिनट पर चोर पीपी सेंटर से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। चोरों ने वारदात को 22 मिनट में अंजाम दिया है।

नागरिक अस्पताल की चौकी का पुलिसकर्मी निकला पॉजिटिव
चोरी की घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी धर्मबीर खर्ब नागरिक अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने फ्लू कॉर्नर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। इस दौरान उन्होंने नागरिक अस्पताल स्थित चौकी के प्रभारी नफे सिंह से पूछा कि वह पीपी सेंटर की तरफ रात में गश्त करते हैं या नहीं तो उन्होंने बताया कि उनके साथ रात को साढ़े 12 बजे ड्यूटी पर तैनात एएसआई सुखजीत कोरोना पॉजिटिव मिल गए। सुखजीत के संक्रमित मिलने पर वह अकेले ही रात को ड्यूटी दे रहे थे, जिसकी वजह से वह पीपी सेंटर की ओर गश्त नहीं कर पाए।

पीपी सेंटर के बाहर नहीं सीसीटीवी कैमरा
पीपी सेंटर के बाहर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। इसके अलावा किसी आउटसोर्स कर्मचारी की ड्यूटी भी वहां नहीं लगाई गई। चार महीने पहले जब सरकार द्वारा कोरोना वैक्सीन भेजी गई थी तो उस समय शुरुआत में केवल दस से 12 दिन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी जिला वैक्सीन भंडारण कक्ष के बाहर लगाई गई थी। उसके बाद सुरक्षा के लिहाज से वहां न तो किसी पुलिसकर्मी या फिर आउटसोर्स कर्मचारी की ड्यूटी लगाई और न ही सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरा लगवाया। इसके चलते चोरों ने बड़ी आसानी से चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

सीसीटीवी कैमरे में दो लड़के दिखाई दे रहे हैं जो 20 से 25 मिनट में चोरी की वारदात कर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। कोई साफ फोटो मिल जाए तो चोरों की पहचान में आसानी होगी। कोरोना वैक्सीन एक घंटे भी बाहर रखी गई तो वह किसी काम नहीं रहती। प्राथमिक जांच में ऐसा लग रहा है कि वह चोरी करके कुछ कमा सकता है। फाइल चोरी होने के बारे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली जाएगी।
-ओपी नरवाल, डीआईजी।

बुधवार रात को मैं 10 बजे काम निपटाकर पीपी सेंटर की ओर से घर के लिए निकला था। उस समय सब ठीक था। फुटेज में सामने आया है कि रात पौने एक बजे चोर पीपी सेंटर में घुसे हैं। ऐसा लग रहा है कि चोर वैक्सीन चुराने नहीं आए थे। वैक्सीन उठानी होती तो वे जिला वैक्सीन भंडारण कक्ष से वैक्सीन निकाल सकते थे। पीपी सेंटर में रूटीन की बची हुई वैक्सीन रखी जाती है। ऐेसा लगता है कि चोर कंप्यूटर या अन्य सामान चोरी करने आए थे, जो गलती से वैक्सीन लेकर चले गए। गायब हुई रिपोर्ट की भी जांच की जाएगी कि कौन-कौन सी फाइल गायब है। पीपी सेंटर के बाहर सीसीटीवी कैमरा भी लगवाया जाएगा।

डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल जींद।

आरोपी को शीघ्र किया जाएगा गिरफ्तार : डीएसपी
डीएसपी जितेंद्र सिंह खटकड़ ने बताया कि आरोपी की तलाश में साइबर, सीआईए व सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम काम कर रही है। शहर में संदिग्ध स्थानों पर सीसीटीवी की मदद से आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रयोग लायक नहीं बची दवा
दवा को दो से आठ डिग्री के तापमान पर रखना होता है। एक घंटे तक बाहर रहने पर खराब हो जाती है। यह दवा खराब हो गई है। इसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये है।
डॉ. रमेश पांचाल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।

 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखते पुलिसकर्मी। संवाद

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखते पुलिसकर्मी। संवाद- फोटो : Jind

 

 जिला वैक्सीन भंडारण कक्ष में वैक्सीन देखते डॉ. रमेश पांचाल। संवाद।

जिला वैक्सीन भंडारण कक्ष में वैक्सीन देखते डॉ. रमेश पांचाल। संवाद।- फोटो : Jind

 

  पीपी सेंटर के बाहर गेट का तोड़ा गया ताला। संवाद

पीपी सेंटर के बाहर गेट का तोड़ा गया ताला। संवाद- फोटो : Jind

 

 सीसीटीवी कैमरे में कैद संदिग्ध व्यक्ति। संवाद

सीसीटीवी कैमरे में कैद संदिग्ध व्यक्ति। संवाद- फोटो : Jind

 

 पीपी सेंटर के कमरे  में अलमारियों के तोड़े गए ताले। संवाद

पीपी सेंटर के कमरे में अलमारियों के तोड़े गए ताले। संवाद- फोटो : Jind

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed