फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   17 accused in the crime arrested with three pistols and snatched doga gun

17 वारदात का आरोपी तीन पिस्तौल और छीनी गई डोगा बंदूक के साथ गिरफ्तार

Wed, 24 Feb 2021 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
17 accused in the crime arrested with three pistols and snatched doga gun
जींद। शहर थाना क्षेत्र में लगातार अपराध फैलाने वाले जुलानी निवासी विक्की को सीआईए ने सोमवार रात को जयंती देवी मंदिर के नजदीक से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन पिस्तौल, एक डोगा गन बरामद की है। सीआईए टीम ने आरोपी को मंगलवार अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी पर पहले से 17 केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

सीआईए इंचार्ज मनोज वर्मा ने बताया कि सोमवार रात को टीम को सूचना मिली थी कि पटियाला चौक के पास से व्यक्ति की लाइसेंसी डोगा बंदूक छीनने का आरोपी जयंती देवी मंदिर नहर पुल के पास खड़ा है। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के पास तीन पिस्तौल, एक डोगा बंदूक व गन बरामद हुई। आरोपी की पहचान जुलानी निवासी विक्की के तौर पर बताई।
विज्ञापन

आरोपी विक्की के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, मारपीट समेत 13 मामले शहर थाना पुलिस में दर्ज हैं। इसके अलावा दो मामले सदर थाना क्षेत्र, एक जुलाना थाना व एक बादड़ा थाने में दर्ज है। आरोपी पर कुल 17 आपराधिक मामले दर्ज। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। - मनोज वर्मा, सीआईए इंचार्ज, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed