फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   आग से 23 एकड़ गेहूं की फसल और 800 एकड़ फाने जले

आग से 23 एकड़ गेहूं की फसल और 800 एकड़ फाने जले

Mon, 29 Apr 2019 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
आग से 23 एकड़ गेहूं की फसल और 800 एकड़ फाने जले
नरवाना/जींद। रविवार को जींद में आग लगने की घटनाओं में 23 एकड़ गेहूं की फसल और 800 एकड़ फाने जल गए। आग लगने की पहली घटना जलालपुर खुर्द में हुई जिसमें आठ एकड़ और बीबीपुर में 60 एकड़ फाने जलकर राख हो गए। वहीं नरवाना क्षेत्र में लगभग बीस एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल और सात सौ एकड़ से ज्यादा फाने जलकर राख हो गए। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। सुबह दस बजे गांव धमतान साहिब में भुलन रोड पर अचानक आग लगने से करीब 60-70 एकड़ गेहूं के फाने जलकर राख हो गए। फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। दोपहर को गांव धनौरी में गेहूं के फानों में अचानक आग लगने के कारण करीब 40-50 एकड़ जलकर राख हो गए। मौके पर फायर बिग्रेड व गांव के लोगों की मदद से आग पर काबू किया।
विज्ञापन

गांव दातासिंह, धनौरी, नेपेवाला व कोयल गांव के करीब 250 एकड़ गेहूं के फाने में अचानक आग लग गई जो काफी मशक्कत के बाद बुझाई जा सकी। बहुत ज्यादा तेज हवा होने के कारण आग पर काबू पाने में दिक्कत आई। गांव के अनेक लोगों व फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। पटियाला रोड पर बेलरखां गांव के खेतों से चलकर नरवाना के किसानों की फसल तक पहुंच गई। इसमें रामफल के चार एकड़, बिंद्र के दो एकड़ और रामेश्वर के 14 एकड़ में खड़ी फसल जल गई। बेलरखा, नरवाना और हमीरगढ़ के करीब 250 एकड़ में खड़े फाने आग की चपेट में आ गए। शहर थाना प्रभारी संजय, गढ़ी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह, सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार और डीएसपी जगत सिंह ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed