फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   अलग-अलग जगह आग लगने से जले दो एकड़ एक कनाल गेहूं, 43 एकड़ के फाने

अलग-अलग जगह आग लगने से जले दो एकड़ एक कनाल गेहूं, 43 एकड़ के फाने

Thu, 25 Apr 2019 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग जगह आग लगने से जले दो एकड़ एक कनाल गेहूं, 43 एकड़ के फाने
जींद/ जुलाना। आग लगने के कारण अलग-अलग जगहों पर दो एकड़ एक कनाल गेहूूं की फसल और 43 एकड़ फाने जल गए।
विज्ञापन

जुलाना क्षेत्र के गांव देवरड़ में अज्ञात कारणों से दो एकड़ गेहूं की फसल जल गई। आसपास काम कर रहे लोगों ने इसकी जानकारी किसान और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से दो एकड़ फसल जल गई। किसान कृष्ण के अनुसार उन्होंने गेहूं की कटाई हाथ से कर इसे थ्रेसरिंग के लिए एकत्रित किया हुआ था। इसमें अज्ञात कारणों से आग लग गई। वहीं अलावा ब्राहमणवास गांव में पांच एकड़ गेहूं के फाने जल गए। नरवाना में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से हरिकेश के छह एकड़ के फाने जल गए। दनौदा खुर्द गांव में कंबाइन से कटाई करते हुए अचानक चिंगारी निकली जिससे दलीप सिंह की एक कनाल गेहूं की फसल जल गई। बड़ौदा गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग के कारण 32 एकड़ गेहूं के फाने जल गए। पुलिस के अनुसार इससे सुरेश के 12 एकड़, सुशील के पांच एकड़, धर्मबीर के पांच एकड़, मुंशी के छह एकड़ व बिंदर के चार एकड़ के फाने जले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed