फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   भटनागर कालोनी में कच्ची गलियों से परेशान महिलाएं पहुंची नप कार्यालय

भटनागर कालोनी में कच्ची गलियों से परेशान महिलाएं पहुंची नप कार्यालय

Thu, 07 Mar 2019 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
भटनागर कालोनी में कच्ची गलियों से परेशान महिलाएं पहुंची नप कार्यालय
भटनागर कॉलोनी में कच्ची गलियों से परेशान महिलाएं पहुंची नप कार्यालय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शहर की भटनागर कालोनी में कच्ची गलियों से परेशान दर्जनभर महिलाएं वीरवार को नप कार्यालय में गलियों को पक्की करवाने की मांग लेकर पहुंची। महिलाओं ने बताया कि कालोनी की कई मुख्य गलियां कच्ची पड़ी हैं। इनके सुधार के लिए प्रशासन पर किसी भी तरह का कार्य नहीं करने का महिलाओं ने आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गलियां कच्ची होने के कारण दिन व रात के समय यहां से गुजरने में बड़ी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। गलियों में हर समय पानी जमा रहता है। इसके कारण छोटे बच्चों को स्कूल में आने जाने में भारी परेशानी होती है। महिलाओं ने कहा कि कालोनी मुख्य गली निर्माणाधीन है। इसमें सबसे ज्यादा समस्या सीवर ओवरफ्लो की है। पिछले तीन महीने में कई बार अधिकारियों को भी इस समस्या से अवगत करवाया जा चुका है। सफाई कर्मियों ने भी सीवर को शिकायत के बाद साफ किया, लेकिन इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। इसके कारण कालोनी वासियों को बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गलियां कच्ची और सीवर ओवरफ्लो होने के कारण कई बार बाइक चालकों को चोटिल भी होना पड़ रहा है। उन्होंने नगर परिषद अधिकारी दीपक गोयल से गलियों को जल्द पक्का करवाने और सीवर की समस्या से स्थायी समाधान करवाने की मांग की। इस अवसर पर कृष्णा, सोनिया, मनीष, रोशनी, नीलम, माया, सरोज, भतेरी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed