फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   अलेवा में सीएचसी को मंजूरी, स्टॉफ नियुक्ति के लिए मुख्यालय से आया पत्र

अलेवा में सीएचसी को मंजूरी, स्टॉफ नियुक्ति के लिए मुख्यालय से आया पत्र

Tue, 17 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
अलेवा में सीएचसी को मंजूरी, स्टॉफ नियुक्ति के लिए मुख्यालय से आया पत्र
पवन डाहौला
विज्ञापन

अलेवा। प्रदेश सरकार ने आखिरकार अलेवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा बढ़ाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने तथा उसमें पद स्वीकृत करने की अधिसूचना जारी कर दी है। प्रदेश सरकार ने क्षेत्र के लोगों की मांग अनुसार अलेवा पीएचसी का दर्जा बढ़ाकर उसे सीएचसी बनाने की घोषणा कर रखी थी, लेकिन अधिकारिक रूप से उसका न तो दर्जा बढ़ाया गया और न ही उसमें पद स्वीकृत किए गए थे। सरकार ने जनता की भावनाओं की कदर करते हुए स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक हरियाणा सरकार द्वारा पत्र जारी करते हुए सीएचसी का रूप देकर उसमें 26 पदों की स्वीकृति की अधिसूचना जारी कर दी है। 22 जून को अमर उजाला ने यह मामला प्रमुखता से उठाया था। जिस पर सरकार ने अपनी मोहर लगाने का काम किया और सीएचसी के लिए नया भवन निर्माण कार्य जोरशोर से चलाया है। मामला लेटलतीफी होने के चलते अब तक क्षेत्र की जनता में सरकार की कार्यप्रणाली पर संदेह था।
यह पद हुए स्वीकृत
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलेवा में कुल 26 पद स्वीकृत हुए हैं। इसमें एक पद एसएमओ, पांच पद मेडिकल ऑफिसर, एक पद नर्सिंग सिस्टर, एक पद पीएचएन, एक पद फार्मासिस्ट, छह पद स्टाफ नर्स, एक पद लैब टेक्नीशियन, एक पद रेडियोग्राफर, एक पद सहायक दंत चिकित्सक मशीनीक, एक पद आपरेशन थियेटर सहायक, एक पद ओपथोमिनिक सहायक, दो पद अकाउंट सहायक, दो पद क्लर्क कम स्टोरकीपर के स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण के लिए सरकार द्वारा 592.83 लाख रुकी राशि को मंजूर करके भवन का निर्माण करवाया जा रहा है। जल्द ही भवन बनकर तैयार हो जाएगा जहां से क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक से मिली मंजूरी
स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक के आदेशानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अलेवा का दर्जा बढ़ाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। सीएचसी स्तर के पद स्वीकृत होने की अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। जल्द ही सीएचसी स्तर का कार्य शुरू हो जाएगा।
-डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed