{"_id":"59dfa7794f1c1baf678b56f5","slug":"161507829625-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाकुंभ का आगाज आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकुंभ का आगाज आज से
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय हैंडबाल महाकुंभ का आगाज आज से
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। हरियाणा खेल एवं युवा विभाग के तत्वावधान में खेल महाकुंभ प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में नवदीप स्टेडियम में राज्य स्तरीय ओपन हैंडबाल प्रतियोगिता का आगाज शुक्रवार से किया जाएगा। इसमें उचाना की विधायक प्रेमलता खेलों के शुभारंभ पर मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद रहेगी व खेल विभाग के निदेशक जगदीप सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। प्रतियोगिता की अध्यक्षता डीसी अमित खत्री करेंगे। यह जानकारी एसडीएम डॉ. किरण सिंह व जिला खेल अधिकारी विनोद बाला ने तैयारियों का जायजा लेने के उपरांत संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में अंडर-14 व अंडर-17 के लड़के-लड़कियां व महिला-पुरुष भाग लेंगे। इसमेें 22 जिलों के लगभग 1100 लड़के व 1100 लड़कियां शिरकत करेंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रमों से किया जाएगा। इसके अतिरिक्त खिलाड़ियों के लिए मैदानों को पूरी तरह से तैयार किया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की दिक्कत पेश न आने पाए। विनोद बाला ने कहा कि खिलाड़ियों के रहन-सहन व खाने के उचित प्रबंध के लिए अधिकारियों व प्रशिक्षकों की अलग-अलग ड्यूटी निर्धारित की गई है। उन्होंने पीटीआई व डीपीई को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी कोताही सहन नहीं की जाएगी तथा अव्यवस्था पाए जाने पर संबंधित अधिकारी- कर्मचारी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस अवसर पर तहसीलदार बालकिशन द्विवेदी, स्टेडियम इंचार्ज जागेन्द्र लोहान, कोच जगदीश, मेवा सिंह नैन, जगबीर सिंह एसएचओ, मनोज कुंडू, अनूप सिंह, राजपाल, संदीप, रोहताश शर्मा मौजूद रहे।