फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   1600 girl students took a pledge to remain drug-free throughout their lives.

Jind News: 1600 छात्राओं ने लिया जीवनभर नशामुक्त रहने का संकल्प

Sat, 08 Aug 2026 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
1600 girl students took a pledge to remain drug-free throughout their lives.
फोटो 1 नरवाना। नशा मुक्ति कार्यक्रम के दौरान स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करते हुए बीके बहन। स्रो
नरवाना। ब्रह्माकुमारी के राष्ट्रव्यापी 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत शुक्रवार को एसडी कन्या महाविद्यालय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में करीब 1600 छात्राओं और स्टाफ ने जीवनभर किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। एसडी कन्या महाविद्यालय में बीके पूजा और राजकीय कन्या विद्यालय में बीके मीना ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज कई युवा दिखावे, तनाव, खुशी, गम और असफलता के कारण शराब, सिगरेट, स्मैक, चिट्टा और गांजा जैसे नशों की ओर आकर्षित हो रहे हैं।किसी भी दबाव या प्रलोभन में आए बिना नशे को ठुकराने वाला युवा ही सच्चा नशामुक्त महावीर कहलाता है। कार्यक्रम में एसडी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या नीना गुप्ता और राजकीय कन्या विद्यालय की प्राचार्या मीनाक्षी को स्मृति-चिह्न व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने बताया कि यह अभियान केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के सहयोग से देशभर में नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed