फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   काले झंडे लेकर नपा कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

काले झंडे लेकर नपा कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 03 Jul 2019 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
काले झंडे लेकर नपा कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जुलाना। मांगों को लेकर नगर पालिका व फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बुधवार को काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि आंदोलन की कड़ी में सात जुलाई को जिला स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। नौ 10 जुलाई को जुलाना में झाड़ू प्रदर्शन किया जाएगा।

बुधवार को नगर पालिका व फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने नपा कार्यालय से काले झंडे लेकर पुरानी अनाज मंडी व मेन बाजार से होते हुए पुराने बस स्टैंड तक प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुराना बस स्टैंड से नए बस स्टैंड होते हुए पुरानी मार्केट कमेटी के कार्यालय में पहुंचे। मार्केट कमेटी हरियाणा राज्य यूनियन के प्रधान लख्मीचंद, पूर्व सफाई दरोगा सुभाष पांचाल, रिटायर्ड कर्मचारियों के प्रधान ईश्वर ठाकुर ने कहा कि सरकार कर्मचारियों का शोषण कर रही है। कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा मांगे माने जाने पर भी उन्हें जानबूझकर लागू नहीं किया जा रहा। समान काम का समान वेतन भी कर्मचारियों को नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में सरकार को कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं करने पर भुगतने पड़ेंगे। इस अवसर पर सतपाल, जितेंद्र, आनंद, विजय, नरेंद्र, रोहताश सुमन, सुमित्रा, राजवंती, गीता, कृष्णा सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed