फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   लोगों के बीच जाकर समस्याओं का निपटारा करना सांसद की जिम्मेवारी : सुनीता दुग्गल

लोगों के बीच जाकर समस्याओं का निपटारा करना सांसद की जिम्मेवारी : सुनीता दुग्गल

Sun, 30 Jun 2019 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
लोगों के बीच जाकर समस्याओं का निपटारा करना सांसद की जिम्मेवारी : सुनीता दुग्गल
नरवाना। सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि सिरसा लोकसभा क्षेत्र के वोटरों ने उन्हें अपने विश्वास देकर सांसद बनाया है। अब उनकी भी जिम्मेदारी बनती है कि लोगों के बीच जाकर उनकी दिक्कतें सुनकर हल करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की सभी समस्याओं का प्रमुखता से समाधान करवाया जाएगा। सिरसा लोकसभा की सांसद सुनीता दुग्गल ने शहर में कई कार्यक्रमों में शरीक होने के बाद उक्त विचार श्री विश्वकर्मा धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहे। दुग्गल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा गतिशील रहते है और ऐसे सक्षम नेतृत्व से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि जब संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास बैठकर उनकी गतिविधियों व कार्यकलापों को देखते हैं तो अपने आप पर गर्व महसूस होता है। उन्होंने कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर के बार्डर पर रहने वालों लोगों की सुध ली और संसद में बिल पेश करके लोगों को मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया। दुग्गल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब देश में तेज गति के साथ विकास होगा और हम विकासशील नही बल्कि विकसित देश की श्रेणी में होंगे। धरोदी माइनर को भाखड़ा नहर से जोड़ने की मांग के सवाल पर उन्होंने कहा कि धरोदी माइनर पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है और जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। रेलवे समस्या के सवाल पर दुग्गल ने कहा कि सिरसा संसदीय क्षेत्र में रेलवे की समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

संासद सुनीता दुग्गल ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में एक बार फिर हरियाणा में भाजपा सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का नारा अब की बार 75 पार सिद्ध होगा। रविवार को सांसद सुनीता दुग्गल ने दर्जन भर कार्यक्रमों में शिरकत की। भाजपा नेता सुरेश पांचाल के निवास स्थान पर ओबीसी समाज के गणमान्य जनों से मुलाकात की। इसके बाद बीरबल नगर स्थित भाजपा नेता जगदीश पांचाल के निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं से मिली। इस मौके पर शहरी मंडल अध्यक्ष अनिल जिंदल, धमतान मंडल अध्यक्ष मंदीप चहल, निगरानी कमेटी के चेयरमैन रिछपाल शर्मा, भाजपा नेता सुरेश पांचाल, महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी, वीरेंद्र नैन, जगदीश पांचाल, कृष्ण माजरा, कुलदीप कमांडो, जगदीश उझाना, अचल मित्तल, धर्मपाल जांगड़ा व बलविंद्र धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन

नशे को जड़ से मिटाना उनकी प्राथमिकता
सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि नशे को जड़ से मिटाकर युवाओं को समाज के मुख्यधारा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी प्रदेश के साथ लगते राज्यों की बैठक कर समन्वय बनाने की कोशिश की ताकि नशे को रोका जा सकें। उन्होंने कहा कि एनडीपीएस एक्ट में ओर सुधार करके अपराधियों पर नकेल और युवाओं को नशे से दूूर किया जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की है कि प्रशासन के साथ युवाओं को भी नशों के खिलाफ जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर को बनाया जाएगा स्वच्छ
एक ओर सुधार कार्यक्रम हरियाणा के निदेश रॉकी मित्तल के ब्यान हरियाणा में सबसे गंदा नरवाना शहर पर सुनीता दुग्गल ने कहा कि नरवाना शहर को स्वच्छ व साफ सुथरा बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद सहित अन्य विभाग के अधिकारियों और एसडीएम से विचार करके शहर में फैली अव्यवस्थाओं को दूर किया जाएगा।

कार्यकर्ता के साथ सुनी मोदी के मन की बात
पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आमजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी वही नरवाना में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद सुनीता दुग्गल के साथ आदर्श स्कू ल में पूरे जोश के साथ मोदी के मन की बात सुनी। इसके बाद सांसद सुनीता दुग्गल ने धमतान मंडल, उझाना मंडल व नरवाना मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस अवसर पर सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि छह अक्तूबर से पार्टी सदस्यता अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed