फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पांडू पिंडारा गांव स्थित सोम तीर्थ में सोमवती अमावश्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

पांडू पिंडारा गांव स्थित सोम तीर्थ में सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Tue, 04 Jun 2019 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
पांडू पिंडारा गांव स्थित सोम तीर्थ में सोमवती अमावश्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
जींद। सोमवती अमावस्या के मौके पर गांव पांडू पिंडारा स्थित सोम तीर्थ पर उमड़ी भीड़ के आगे प्रशासन की तमाम व्यवस्थाएं जवाब दे गई। आलम यह रहा कि सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक शहर जाम से जूझता रहा। हालांकि कई जगह चौक-चौराहों पर पुलिस की तैनात की गई लेकिन एक साथ अधिक श्रद्धालुओं के आने से व्यवस्थाएं धरी की धरी रह गई। वहीं तीर्थ में स्नान कर वापस जाने वाले श्रद्धालुओं को बस स्टैंड पर बसों के लिए भी परेशानी झेलनी पड़ी। बस स्टैंड पर पर दोपहर बाद तीन बजे के बाद स्थिति सामान्य हो सकी। अनुमान है कि सोमवार को पांडू-पिंडारा तीर्थ में करीब 50 हजार लोगों ने डुबकी लगाई।
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या के चलते रविवार रात को ही श्रद्धालु गांव पांडू-पिंडारा पहुंचना शुरू हो गए थे। सभी धर्मशालाओं के साथ-साथ तीर्थ के पास खुले आसमान के नीचे ही रात भर श्रद्धालुओं का कीर्तन चलता रहा। अलसुबह चार बजे लोगों ने स्नान शुरू किया। वहीं प्रशासन ने जींद की ओर से जाने वाले वाहनों को रोकने की व्यवस्था तो कर दी लेकिन गोहाना की ओर से आने वाले वाहनों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई। इससे अधिकतर वाहन तीर्थ के पास तक चले गए। इसके बाद सुबह सात बजे जैसे ही तीर्थ पर आने वाले व स्नान कर वापस जाने वाले श्रद्धालुओं की भी एक साथ भीड़ बढ़ी तो व्यवस्था चरमराने लगी। गोहाना रोड पर गांव पांडू पिंडारा से लेकर जींद बस स्टैंड तक दिन भर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या का है खास महत्व
सोमवती अमावस्या का खास महत्व माना जाता है। मान्यता है कि महाभारत के युद्ध के बाद पांडवों ने अपने पित्तरों की तर्पण के लिए गांव पांडू-पिंडारा के सोम तीर्थ पर 12 साल तक सोमवती अमावस्या का इंतजार किया लेकिन सोमवती अमावस्या नहीं आई। ऐसा माना जाता है कि तभी पांडवों ने श्राप दिया था कि कलयुग में सोमवती अमावस्या बार-बार आएगी। ऐसे में सोमवती अमावस्या के दिन देश भर से श्रद्धालु पांडू-पिंडारा तीर्थ पहुंचते हैं। इस बार जयेष्ठ माह की सोमवती अमावस्या होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दम तोड़ गई प्रशासन की व्यवस्था
करीब एक साल पहले प्रशासन ने व्यवस्था की थी कि तीर्थ में आटा व अन्य पूजा का सामान जाने से रोकने के लिए तीर्थ के पास खाली ड्रम रखे जाएंगे। दो-तीन बार ऐसा हुआ भी लेकिन बाद में यह व्यवस्था दम तोड़ गई। इस बार भी श्रद्धालुओं ने आटा व अन्य पूजा सामग्री तीर्थ में ही डाली जिससे पानी खराब हो सकता है।
बसों के लिए रही मारा-मारी
तीर्थ में स्नान कर वापस लौटने पर लोगों को अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हुई। बस स्टैंड पर बसों की कमी खली। दोपहर तक लोग बसों का इंतजार करते रहे। किसी भी रूट पर बस आते ही लोग इसके पीछे भागते। वहीं भीड़ होने के चलते बुजुर्ग और महिलाएं बस में चढ़ ही नहीं पा रहे थे। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

शिव कॉलोनी से निकले वाहन
गोहाना रोड पर जाम होने के कारण वाहन रेंग कर चलते रहे। सुबह करीब दस बजे पांडू पिंडारा से बस स्टैंड तक करीब तीन किलोमीटर की दूरी एक घंटे से भी अधिक समय में पूरी हुई। जाम से बचने के लिए दुपहिया वाहन व ऑटो चालकों ने शिव कॉलोनी का रास्ता अपनाया। कोर्ट चौक और जाट धर्मशाला मोड़ से काफी वाहन शिव कॉलोनी के रास्ते निकले।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed