{"_id":"5cf2d32dbdec22074618bf05","slug":"155941769012-jind-news28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला परिषद के बजट पर टिकी पार्षदों की निगाहें, सात जून को हर हाल में नई चेयरपर्सन चुनने की कवायद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला परिषद के बजट पर टिकी पार्षदों की निगाहें, सात जून को हर हाल में नई चेयरपर्सन चुनने की कवायद तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। सात जनू को होने वाली जिला परिषद की बैठक बहुत अहम होगी। जहां कुछ पार्षद मीटिंग में नई चेयरपर्सन चुनने को रोकना चाहते हैं, वहीं चेयरपर्सन पद की दावेदार महिला पार्षद हर हाल में इसी मीटिंग में चेयरपर्सन का फैसला करना चाहती हैं। इसका कारण है जिला परिषद के पास रखा करीब 15 करोड़ रुपये का बजट। ऐसे में यदि सात जून को चेयरपर्सन का चुनाव नहीं होता तो बजट आवंटन के अधिकारी उप प्रधान के पास जा सकते हैं। हालांकि यह प्रक्रिया बहुत ही जटिल होगी। ऐसे में चेयरपर्सन की कुर्सी के लिए दौड़ में चल रही चारों महिला पार्षदों ने सात जून को ही चेयरपर्सन का फैसला करने में पूरा जोर लगा दिया है। इसके लिए पार्षदों से संकर्प कर उन्हें अपने पक्ष में लाने के लिए रिझाना शुरू कर दिया गया है।
चुनाव टालने को लेकर भी पार्षदों में हो रही खेमेबंदी
गौरतलब है कि 15 मार्च 2016 को हुए चेयरपर्सन के चुनाव में वार्ड नंबर 25 से पार्षद प्रवीण देवी घणघस महज एक वोट से पदमा सिंगला से हार गई थी। ऐसे में इस बार उन्हें चेयरपर्सन पद का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। सात जून को होने वाली मीटिंग में चेयरपर्सन का चुनाव करवाने व चुनाव टालने को लेकर भी पार्षदों में खेमेबंदी हो चुकी है।
26 पार्षदों वाली जींद जिला परिषद में चेयरपर्सन के चुनाव के लिए 18 पार्षदों का कोरम चाहिए। ऐसे में कुछ पार्षद जोर लगा रहे हैं कि चेयरपर्सन के चुनाव मीटिंग में 18 पार्षदों की संख्या पूरी नहीं हो और ऐसे में मीटिंग रद्द हो जाएगी। इसके तुरंत बांद बजट आवंटन को लेकर मीटिंग होनी है। यदि नई चेयरपर्सन का चुनाव नहीं हुआ तो नियमानुसार उपप्रधान उमेद सिंह रेढू को बजट की मीटिंग के अधिकार मिल जाएंगे। ऐसे में पार्षदों का एक धड़ा चाह रहा है कि सात जून को हर हाल में चेयरपर्सन का चुनाव हो जाए, ताकि बजट आवंटन वे अपने हिसाब से करवा सकें।
विज्ञापन
14 पार्षदों का चाहिए समर्थन
26 पार्षदों वाली जींद जिला परिषद में चेयरपर्सन बनने के लिए 14 मत चाहिए। पार्षदों के सूत्रों के अनुसार चेयरपर्सन पद की दावेदार एक महिला पार्षद चुनाव के लिए खास प्लान बनाया है। इसके तहत सिर्फ 18 पार्षदों को ही अपने खेमे में शामिल कर मीटिंग में ले जाया जाएगा और ये सभी उसके समर्थन में मतदान करेंगे। इससे मीटिंग का कोरम भी पूरा हो जाएगा और चेयरपर्सन का फैसला भी हो जाएगा।