फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   906 स्कूलों को बंद करने के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया प्रदर्शन

906 स्कूलों को बंद करने के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया प्रदर्शन

Tue, 28 May 2019 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
906 स्कूलों को बंद करने के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया प्रदर्शन
जींद। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने मंगलवार को जिला प्रधान रुपेंद्र गोयत एवं महासचिव प्रदीप खटकड़ के नेतृत्व में मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षक संघ किसी भी सूरत में प्रदेशभर के 906 प्राइमरी स्कूलों को बंद नहीं होने देगा।
विज्ञापन

राज्य कोषाध्यक्ष राजेश खर्ब ने सीएम के नाम दिए मांग पत्र में कहा कि एलटीसी शीघ्र जारी करने, मेडिकल बिल शीघ्र देने, सभी स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं पूरी करने, पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, 134-ए के तहत सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने, एचआरए नए वेतनमान के अनुसार जारी करने, जेबीटी से प्राध्यापक के पद पर पदोन्नति करने, वर्ष 2000 में लगे प्राथमिक शिक्षकों को सभी लाभ देकर सेवा सुरक्षित करने की मांग भी सरकार से की गई हैं। इसके अलावा प्राइमरी स्तर पर होने वाले खेलों की ग्रेडिंग करने, सक्षम योजना के तहत ली जाने वाली परीक्षाओं में होने वाले खर्च के लिए अलग से प्राइमरी स्कूलों में बजट जारी करने, प्राइमरी स्कूलों में स्वीपर, चौकीदार के साथ क्लर्क की व्यवस्था करने की मांग सरकार को भेजी गई हैं। इस पर मौलिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक संघ को विश्वास दिलाया कि समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाने के लिए सीएम को मांग पत्र भेज दिया जाएगा। इस अवसर पर जितेंद्र बैनीवाल, दीपक शर्मा, अश्वनी नैन, राजेश भेंट, राजेश रेढू, रमेश कौशिक, विरेंद्र रेढू, शीतल, कमला, कृष्ण हुड्डा, मोहकम सिंह, बलजीत जांगड़ा, पवन कुमार, किशन, सुरेंद्र, नवीन, नंद किशोर, राजेश, रविंद्र, सत्यवान शर्मा, सरोज देवी, चांदी राम, संजय कुमार, रमेश, कप्तान मलिक, संतोष, रेखा नरवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed