फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच 10 केंद्रों पर हुई एचटेट परीक्षा लेवल तीन

सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच 10 केंद्रों पर हुई एचटेट परीक्षा लेवल तीन

Sun, 06 Jan 2019 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच 10 केंद्रों पर हुई एचटेट परीक्षा लेवल तीन
परीक्षार्थियों को नहीं मिली बस तो पूछताछ केंद्र पर किया हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। प्राशासन द्वारा किए गए कड़े प्रबंधों के बीच 10 केंद्रों पर एचटेट की परीक्षा ली गई। परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे । परीक्षार्थियों को भी परीक्षा से पहले कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ा। परीक्षार्थियों को मौके पर ही अपने आभूषणों को निकालना पड़ा और काफी परेशानी हुई। जैसे ही पेपर छूटा तो बस स्टैंड पर परीक्षार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और हिसार, भिवानी व पानीपत बूथ पर बस नहीं मिलने पर यात्रियों ने पूछताछ केंद्र पर हंगामा कर दिया, जिसके बाद पानीपत और हिसार के लिए बूथ पर बस लगाने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद परीक्षार्थी शांत हो गए।
एचटेट परीक्षा लेवल तीन परीक्षा केंद्रों पर एसडीएम विरेंद्र सहरावत ने औचक निरीक्षण कर केंद्रों का जायजा लिया। सचिवालय स्थित खजाना से प्रश्न पत्रों को कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया। प्रश्न पत्रों के वितरण के लिए जिला राजस्व अधिकारी रामफल कटारिया और डीएसपी पुष्पा खत्री को नोडल अधिकारी बनाया गया था। दोनों अधिकारियों की देखरेख में प्रश्न पत्रों का वितरण किया गया। उन्हें राजपत्रित अधिकारी की देखरेख में परीक्षा केंद्रों में पहुंचाया गया। इसके लिए पर्याप्त सुरक्षा बल को तैनात किया गया था। प्रश्न पत्रों को सरकारी गाड़ियों के जरिए परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया। परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट की दुकान बंद रही और 100 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू रही।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर चरमराई व्यवस्था
हिसार, भिवानी व पानीपत बूथ पर बस नहीं होने के कारण परीक्षार्थियों को काफी परेशानी हुई। जैसे ही शाम को सढ़ेे पांच बजे पेपर छूटा तो बस स्टैंड पर किसी भी बूथ कोई सरकारी बस लगी नहीं मिली। जिसके बाद परीक्षार्थियों ने कुछ देर तो बस का इंतजार किया, लेकिन उनका का भी सबर का बांध टूट गया और बस स्टैंड के पुछताछ केंद्र पर हंगामा कर दिया। जिसके बाद बस स्टैंड परिसर में मौजूद कर्मचारियों ने परीक्षार्थियों को बूथ पर जल्द ही बस लगाने का आश्वासन दिया जिसके बाद लोग शांत हो पाए। बस स्टैंड परिसर में देर शाम तक सवारियां बस इंतजार करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छा रहा पेपर
पेपर काफी आसान आया हुआ था जिससे काफी खुशी है, लेकिन अंग्रेजी में थोड़ी मुश्किल हुई। बाकी पेपर अच्छा रहा।
रविंद्र, परीक्षार्थी।
गणित सेट रहा मुश्किल
पेपर ठीकठाक रहा, लेकिन गणित के सेट मुश्किल आया हुआ था जिससे पेपर थोड़ा टफ हो गया है। अब रिजल्ट के समय ही पता चलेगा कि कितना सही हुआ है।
दिनेश, परीक्षार्थी।
नहीं मिल रही बस
पेपर तो समाप्त हो गया है, लेकिन बस स्टैंड पर अभी तक बस नहीं मिलने से काफी परेशानी हो रही है। इससे घर लौटने में काफी देर हो जाएगी। प्रशासन को परीक्षा को देखते हुए कोई व्यवस्था बनानी चाहिए थी
संदीप, यात्री।
बूथों पर नहीं सरकारी बस
पानीपत जाना है, लेकिन बस स्टैंड पर किसी भी बूथ पर कोई सरकारी बस नहीं लगी हुई है। जिसके बाद पूछताछ केंद्र पर गए और वहां भी बूथ पर जल्द बस लगवाने का आश्वासन ही मिल पाया है, लेकिन अभी तक कोई बस नहीं आई।
नवदीप, यात्री।
आज होगी लेवल दो व एक की परीक्षा
रविवार को लेवल दो टीजीटी और लेवल एक प्राइमरी स्कूल के टीचर के लिए परीक्षा होगी। टीजीटी परीक्षा के लिए सुबह 10 बजे से 12 बजे तक रहेगा सत्र दस बजे से साढ़े 12 बजे तक रहेगा। प्राइमरी टीचर के लिए शाम को तीन बजे से सायं पांच तक रहेगा।

वीरेंद्र सहरावत, एसडीएम एवं नोडल अधिकारी।
आज करनाल और कैथल के लिए चलेंगी दो स्पेशल बसें
रविवार को एचटेट लेवल दो व एक परीक्षा के लिए जींद बस स्टैंड से करनाल और कैथल के लिए दो स्पेशल बस चलाई जाएंगी। सुबह पहली बस चार निकाली जाएगी और अगर फिर किसी प्रकार कमी दिखाई दी तो और बस भी चलाई जाएगी।
शेर सिंह, ड्यूटी क्लर्क बस स्टैंड जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed