फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   कुलदीप बिश्रोई लोकसभा चुनाव जीतते तो बदलती प्रदेश की राजनीतिक दशा : रेणुका

कुलदीप बिश्रोई लोकसभा चुनाव जीतते तो बदलती प्रदेश की राजनीतिक दशा : रेणुका

Sun, 24 Jun 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
कुलदीप बिश्रोई लोकसभा चुनाव जीतते तो बदलती प्रदेश की राजनीतिक दशा : रेणुका
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अलेवा। विधायक रेणुका बिश्नोई ने शनिवार को उचाना के अलेवा खंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पूर्व सीएम भजनलाल के कार्यकाल में पूरे प्रदेश का एक समान विकास हुआ था। अगर दोबारा से अपने क्षेत्र और पूरे प्रदेश का समान रूप से विकास चाहते हैं तो यह चौधर वापस लानी होगी। यह चौधर वापस तब आएगी जब आप लोग कुलदीप बिश्नोई को मजबूत करेंगे।

रेणुका ने बिना नाम लिए इनेलो पर लांछन लगाते हुए कहा कि बीते लोकसभा चुनावों में फर्जी सीडी के सहारे षड्यंत्र रचकर कुछ बाहरी लोगों ने चुनाव तो जीत लिया, लेकिन विकास के नाम पर इस क्षेत्र को भूल गए। उन्होंने कहा कि अगर कुलदीप बिश्नोई लोकसभा चुनाव जीत जाते तो प्रदेश की राजनीतिक दशा कुछ ओर होती। रेणुका ने कहा कि कुलदीप ने पिछले 10 वर्षों से सिद्धांत और ईमानदारी की राह पर चलते हुए संघर्ष की राजनीति की है। उनका एक ही लक्ष्य है राज्य में 36 बिरादरी के हितों की रक्षा करने वाली ऐसी सरकार का गठन करें जिसमें सभी वर्गों की सुनवाई हो। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की कार्यप्रणाली से सभी वर्गों में रोष है। हलके के ज्यादातर गांवों में पेयजल की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। उन्होंने कहा कि उचाना में इस बार कांग्रेस भारी बहुमत से चुनाव जीतेगी। इस अवसर पर छोटा सिंह चौहान, नरेंद्र कौशिक, पूनम चौहान, भीष्म वशिष्ठ, पंकज शर्मा, त्रिलोक भारद्वाज, दलबीर जांगड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed