फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   निगरानी कमेटी ने जांचा तहसील कार्यालायों में भ्रष्टाचार

निगरानी कमेटी ने जांचा तहसील कार्यालायों में भ्रष्टाचार

Tue, 27 Mar 2018 12:46 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
निगरानी कमेटी ने जांचा तहसील कार्यालायों में भ्रष्टाचार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
साढ़े तीन साल पहले मुख्यमंत्री बनने के बाद मनोहर लाल खट्टर ने भले ही भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी मुहिम तो छेड़ी, लेकिन इसका असर अभी तक सामने नहीं आया है। तहसील कार्यालयों में भ्रष्टाचार की जांच के लिए मुख्यमंत्री ने निगरानी कमेटियों को भेजा तो जिला में तहसील कार्यालयों में भ्रष्टाचार का आलम मिला। इस दौरान हालांकि जींद व नरवाना तहसील कार्यालयों में निगरानी कमेटियों ने भ्रष्टाचार नहीं होने की रिपोर्ट भेजी है, लेकिन अन्य तहसीलों में पहले की तरह ही दलालों का बोलबाला चल रहा है। वहीं सोमवार जींद पहुंचे परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने भी स्वीकारा कि अभी तक भ्रष्टाचार पूर्ण रूप से बंद नहीं हुआ है।
जिला की तहसीलों की जांच के लिए निगरानी कमेटी के सदस्यों की टीम ने करीब 15 दिन पहले जींद, नरवाना, सफीदों, उचाना, अलेवा, पिल्लूखेड़ा, जुलाना तहसील कार्यालयों का निरीक्षण गुप्त तरीके से किया। इसके बाद कंपाइल रिपोर्ट करके मुख्यमंत्री को भेजी गई है। इस दौरान जिला की दो ही तहसीलों जींद व नरवाना को क्लीन चिट दी गई है। इसके अलावा अन्य सभी तहसीलों में भ्रष्टाचार के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


हर विधानसभा पर है निगरानी कमेटी
दरअसल प्रदेश में पारदर्शी प्रशासन चलाने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में निगरानी कमेटी का गठन किया गया है। यह निगरानी कमेटी खुद भी मामलों की जांच करती है और सीएम विंडो पर जाने वाले शिकायतों की जांच की सरकार इनसे करवाती है। ऐसे में हर तहसील की जांच अब सरकार ने निगरानी कमेटी से करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी समाप्त नहीं हुआ है भ्रष्टाचार
प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार पर काफी हद तक अंकुश लगाया है, लेकिन अभी तक यह समाप्त नहीं हुआ है। यही कारण है कि इस प्रकार की रिपोर्ट ली जा रही हैं। इससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।
कृष्ण लाल पंवार, परिवहन मंत्री

सरकार की तरफ से इस प्रकार के निर्देश आए हैं। इस पर रिपोर्ट तैयार कर भेज दी गई है। यह रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की जा सकती। जिस भी तहसील में जो स्थिति मिली है, वह सरकार को भेजी गई है।

डॉ. ओपी पहल, अध्यक्ष, सोनीपत लोकसभा क्षेत्र निगरानी कमेटी।


भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हैं भाजपाई
भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। हर स्तर पर दलाली का खेल चल रहा है। कांग्रेस यह बात बहुत पहले से उठा रही है। अब निगरानी कमेटी द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में भी यह साफ हो गया है। अब भाजपा को जनता से जवाब देना पड़ेगा। आने वाले चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को चलता कर देगी।
जगबीर ढिगाना, प्रदेश सचिव, कांग्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed