{"_id":"5a36b9f04f1c1bee688c2565","slug":"151513535984-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाओ पीओ ऐश करो की नीति पर चल रही प्रदेश सरकार : अशोक तंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाओ पीओ ऐश करो की नीति पर चल रही प्रदेश सरकार : अशोक तंवर
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार खाओ पीओ ऐश करो की नीति पर चल रही है। प्रदेश सरकार को यह आभास हो गया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में उनका सूपड़ा साफ होने वाला है, इसलिए मौज मस्ती करने के लिए हिमाचल का दौरा किया गया है। तंवर यहां पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
तंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल अपनी पूरी टीम के साथ चिंतन-मंथन करने हिमाचल गए हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या हरियाणा में ऐसा कोई स्थान नहीं था, जहां पर प्रदेश के बारे में चिंतन-मंथन किया जा सके। भाजपा को प्रदेश की चिंता नहीं बल्कि अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है। इसलिए पूरी कैबिनेट अपने बचे-खुचे दिनों में मौज-मस्ती करना चाहती है। तंवर ने कहा कि भाजपा 2030 का जिक्र करती है लेकिन फिलहाल हरियाणा की जो स्थिति पर उस पर कोई मंथन नहीं कर रही। आज प्रदेश के हालात बहुत ही खराब हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार के शासनकाल में बेटियां ही सुरक्षित नहीं हैं। स्वर्ण जयंती, गीता जयंती के नाम पर प्रदेश सरकार ने जनता के खून-पसीने की गाढ़ी कमाई को पानी की तरह बहा दिया, जबकि इससे कोई लाभ नहीं हुआ। हिमाचल तथा गुजरात चुनावों के बारे में तंवर ने कहा कि दोनों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने ईवीएम के बारे में बोले हुए कहा की यदि ऐसा कुछ नहीं होता तो चुनाव आयोग को मुंबई से अहमदाबाद में अपना आईटी डिपार्टमेंट बदलने की जरूरत नहीं पड़ती।
अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा द्वारा टिंबर ट्रेल में चिंतन-मंथन शिविर में सुबह योगा का भी कार्यक्रम था लेकिन रातभर मस्ती करने के बाद सीएम, मंत्री और कोई भी अधिकारी नहीं उठ सका। योगा का अभ्यास करवाने वाला प्रशिक्षण अकेला बैठा सरकार और अधिकारियों के आने का इंतजार करता रहा।
विज्ञापन
17जेएनडी09
पत्रकारों से बातचीत करते कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर।