फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   गठित हाई पावर कमेटी ने लिया निर्णय

गठित हाई पावर कमेटी ने लिया निर्णय

Tue, 25 Jul 2017 12:48 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
गठित हाई पावर कमेटी ने लिया निर्णय
ढाई साल बाद जींद के मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ
विज्ञापन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित हाई पावर कमेटी ने लिया निर्णय
मेडिकल कॉलेज की विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
शहर के साथ लगते हैबतपुर गांव में बनने वाले मेडिकल कॉलेज के निर्माण का रास्ता ढाई साल बाद आखिरकार साफ हो गया। प्रदेश के मुख्य सचिव डीएस ढेसी की अध्यक्षता में गठित हाईपावर कमेटी में यह निर्णय लिया गया है। मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) भी तैयार कर ली गई है। मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा करवाने के लिए एक एजेंसी को टेंडर देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने दिसंबर 2014 में अपने जींद दौरे के दौरान मेडिकल कॉलेज की घोषणा की थी। इसके बाद हैबतपुर गांव गांव की पंचायत ने जमीन का प्रस्ताव रखा। हालांकि फिलहाल 24 एकड़ जमीन का प्रस्ताव है, लेकिन ग्राम पंचायत का कहना है कि यदि पूरा कैंपस हैबतपुर गांव में बनाया जाता है तो और जमीन भी पंचायत दे सकती है।
विज्ञापन


बहुत लंबी चली है प्रक्रिया
मुख्यमंत्री की घोषणा पर कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन और मेडिकल एजूकेशन व रिसर्च विभाग ने डेढ़ साल जमीन की तलाश में ही निकाल दिए। इसके बाद विभाग के पास वर्तमान नागरिक अस्पताल, इसके साथ लगती पटवार भवन की कुछ जमीन, वर्तमान बस स्टैंड और हैबतपुर गांव की साइट के ऑप्शन आए। हालांकि टीम ने सभी साइटों को मिलाकर मेडिकल कॉलेज के निर्माण की वकालत की है। फिलहाल नागरिक अस्पताल में 200 बेड क्षमता का भवन है, जबकि मेडिकल कॉलेज के लिए 300 बेड क्षमता का भवन चाहिए। ऐसे में यहां महज 100 बेड का अतिरिक्त भवन बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पंचायत भी असमंजस में
मेडिकल कॉलेज निर्माण की धीमी प्रक्रिया से हैबतपुर गांव की पंचायत भी असमंजस में है। इसके चलते ही इस बार ग्राम पंचायत मेडिकल कॉलेज के लिए तय की गई जमीन को ठेके पर भी नहीं दे पाई, जिससे लोगों रुपये का नुकसान पंचायत को हुआ है। वहीं इसी बीच पंचायत ने कई सारी शर्तें भी सरकार के समक्ष रखी हैं, इन पर क्या फैसला होगा, अभी यह तय नहीं है।


डीसी से मिलेगी पंचायत
अभी तक यह जमीन ग्राम पंचायत के ही नाम है, ऐसे में मेडिकल कॉलेज की प्रक्रिया बहुत धीमी है। इससे ग्राम पंचायत को होने वाली आय भी बंद हो गई है। इसको लेकर मंगलवार को डीसी अमित खत्री से मुलाकात की जाएगी।
कश्मीरो देवी, सरपंच, हैबतपुर


मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई हाई पावर कमेटी की बैठक हुई है। इसमें मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, मेडिकल शिक्षा के अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय रोहतक के वीसी शामिल रहे। बैठक में भवन निर्माण कार्यो व अन्य संसाधनों के लिए टेंडर आमंत्रित करने के लिए भी गठित कमेटी ने अपना काम शुरू कर दिया है। अब हैबतपुर गांव में मेडिकल कॉलेज के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

अमित खत्री, डीसी


जारी रहेगा विरोध
गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज निर्माण का काम शुरू नहीं होने पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की मीटिंग के दौरान कांग्रेस नेता प्रमोद सहवाग ने मुख्यमंत्री का विरोध करने का ऐलान किया है। अब प्रमोद सहवाग का कहना है कि प्रशासन लोगों को गुमराह कर रहा है। सहवाग के अनुसार जनता को इस दिशा में हुुई प्रगति के साक्ष्य दिखाए जाने चाहिंए। नहीं तो मुख्यमंत्री का विरोध हर हाल में किया जाएगा।


फोटो कैप्शन
24जेएनडी 10 : मडिकल कॉलेज के लिए प्रस्ताविक साइट। ए 24जेएनडी 11 : डीसी अमित खत्री का फोटो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed