{"_id":"6a2c4d86b9a08eebd6058b61","slug":"151-bird-feeders-distributed-jind-news-c-199-1-jnd1012-154974-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पक्षियों के लिए 151 कसोरे वितरित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पक्षियों के लिए 151 कसोरे वितरित किए
विज्ञापन
सफीदों। जेसीज भवन में श्री कृष्ण कृपा परिवार के तत्वावधान में चल रहे कीर्तन के दौरान वूमेन एरा फाउंडेशन की ओर से श्रद्धालुओं के बीच पक्षियों के लिए 151 मिट्टी के कसोरे वितरित किए गए।
संस्था की अध्यक्ष गीतांजलि कंसल ने बताया कि वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि तापमान बढ़ने के कारण पक्षियों को पानी के लिए संघर्ष करना पड़ता है, ऐसे में यदि हर व्यक्ति अपने घर या आसपास पानी की व्यवस्था करे तो अनेक जीवों की जान बचाई जा सकती है।
उन्होंने आगे कहा कि मिट्टी के कसौरे केवल जल पात्र नहीं, बल्कि मानवता और जीव-जंतुओं के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक हैं। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को प्रेरित करना है कि वे अपने घरों, छतों, आंगनों और सार्वजनिक स्थानों पर इन कसौरों में पानी भरकर रखें, ताकि पक्षियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
वूमेन एरा फाउंडेशन की ओर से इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया। संस्था ने कहा कि समाज के सहयोग से ही इस प्रकार के कार्य सफल होते हैं और भविष्य में भी इसी तरह के सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे। संवाद