फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   1500 formers sent dues notice in shamlo kalan tax

शामलो कलां पैक्स ने 1500 किसानों को भेजे बकाए के नोटिस

Wed, 08 Jan 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
1500 formers sent dues notice in shamlo kalan tax
शामलो कलां पैक्स। - फोटो : Jind
गांव शामलो कलां गांव स्थित पैक्स में किसानों द्वारा राशि चुकाने के बाद भी नोटिस भेजने के मामले में अब पैक्स इन किसानों के खातों की जांच करेगा। वहीं अब तक पैक्स द्वारा 1500 किसानों को नोटिस भेजे गए हैं। इनमें से 357 किसानों ने कर्ज चुकाया भी है। किसानों की तरफ अब भी पैक्स का पांच करोड़ 45 लाख रुपये बकाया हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोमवार को किनाना गांव के किसानों ने डीसी से मिलकर शिकायत दी थी, जिसमें पैसे भरने के बावजूद उन्हें नोटिस भेजने के आरोप लगाए थे। डीसी ने इस मामले में जांच का आश्वासन दिया है। शामलो कलां पैक्स के कुल 2517 ग्राहक हैं। इनमें से 1745 किसानों के लोन बकाया थे। किसानों की ओर कुल 6 करोड़ 85 लाख रुपये का ऋण बकाया था। पैक्स के नोटिस देने के बाद 357 किसानों ने एक करोड़ 40 लाख का बकाया ऋण चुका दिया लेकिन अब भी पांच करोड़ 45 लाख का ऋण किसानों की तरफ बकाया है। 1388 किसानों ने अभी तक अपना ऋण नहीं चुकाया है। अब इन किसानों को पैक्स ने नोटिस भेजे हैं। 2517 किसानों में से मात्र 772 किसानों ने ही लेनदेन सही ढंग से किया। 1745 किसानों के पास 6 करोड़ 85 लाख की राशि बकाया था। इसके लिए किसानों को नोटिस दिए गए हैं। नोटिस देने के बाद 357 किसानों ने अपने खाते से ऋण चुकता किया है।
विज्ञापन

किसानों को बकाया के लिए नोटिस दिए गए हैं। नोटिस के बाद 357 किसानों ने एक करोड़ 40 लाख की राशि जमा करवा दी है। बाकी बचे हुए किसान भी ऋण को चुकता करवाने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतबीर मलिक, सेल्समैन शामलो कलां पैक्स।
किसानों के खातों की होगी जांच
जो किसान कह रहे हैं कि पैसे चुकाने के बावजूद उन्हें नोटिस भेजे गए हैं, वे अपनी पासबुक लेकर पैक्स में आएं, उनकी जांच की जाएगी। पहले पैक्स के एक सेल्समैन में आत्महत्या कर ली थी। कुछ किसान उसके माध्यम से राशि जमा करवाने की बात कह रहे हैं, लेकिन यह राशि पैक्स में जमा नहीं हुई है। फिर भी यदि पैक्स की रसीद या अन्य साक्ष्य हैं तो किसान दिखाएं।
महावीर नैन, प्रभारी शामलो कलां पैक्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed