{"_id":"63f904967c5c5732320593a4","slug":"150-divyang-reached-the-camp-only-46-got-work-even-water-was-not-available-jind-news-c-17-1-76501-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शिविर में पहुंचे 150 दिव्यांग, केवल 46 का हुआ काम, पानी तक नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शिविर में पहुंचे 150 दिव्यांग, केवल 46 का हुआ काम, पानी तक नहीं मिला
Sat, 25 Feb 2023 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 25 Feb 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
जींद। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को पोलीक्लीनिक में दिव्यांगों के लिए स्पेशल जांच शिविर। इसमें 150 दिव्यांग पहुंचे लेकिन केवल 46 दिव्यांगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उनके यूडीआईडी कार्ड बनाए गए, लेकिन शिविर में आए दिव्यांगों को काफी देर तक लाइन में लगे रहना पड़ा। दिव्यांग संगठन ने आरोप लगाया कि शिविर में उनके लिए पानी तक का इंतजाम नहीं था। यहां तक पहुंचने के लिए ऑटो भी नही मिलता। इससे भी दिक्कतें झेलनी पड़ी। शिविर आज और रविवार को भी लगेगा।
स्वास्थ्य विभाग ने दिव्यांगों को राहत देने के लिए नरवाना और जींद ब्लॉक में तीन दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए गए हैं। सफीदों, पिल्लूखेड़ा और जुलाना क्षेत्र के दिव्यांगों के लिए जींद के पोलीक्लीनिक में शिविर लगाया गया जबकि नरवाना, उझाना, अलेवा और उचाना के दिव्यांगों को नरवाना के नागरिक अस्पताल में बुलाया गया था । जांच करवाने को लेकर शुक्रवार सुबह ही पोलीक्लीनिक में दिव्यांगों की भीड़ जुट गई थी। पोलीक्लीनिक में दिव्यांगों के लिए बाहर बैठने की व्यवस्था की गई थी। शिविर के पहले दिन ऑर्थो के डॉ. प्रदीप और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गीतांशु की डयूटी लगाई ग। जिसमें डॉ. प्रदीप ने 36 दिव्यांगों के स्वास्थ्य की जांच की और उनके यूडीआईडी कार्ड बनाए गए।डॉ. गीतांशु ने दस मरीजों को चैक किया और उनके यूडीआईडी कार्ड बनाए गए। शनिवार और रविवार को भी शिविर में दिव्यांगों की जांच की जाएगी। उधर विकलांग अधिकार मंच के जिला सचिव कपूर सिंह ने कहा कि शिविर में पूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। पोलीक्लीनिक में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं की गई थी। अपने स्वास्थ्य की जांच करवाने के लिए शिविर में आए दिव्यांगों को काफी देर तक लाइनों में लगना पड़ा। इससे वह परेशान हुए। स्वास्थ्य विभाग को चाहिए कि दिव्यांगों के लिए हर सप्ताह शिविर सभी ब्लॉकों में लगाया जाना चाहिए ताकि दिव्यांगों को आने-जाने में परेशानी नहीं हो, क्योंकि पोलीक्लीनिक में आने-जाने के लिए ऑटो या ई-रिक्शा भी नहीं मिलती। इससे दिव्यांगों को ज्यादा किराया देकर शिविर में जाना पड़ता है। यह शिविर पोलीक्लीनिक की बजाय नागरिक अस्पताल में लगाया जाना चाहिए।
यूडीआईडी से ये होगा फायदा
यूडीआईडी कार्ड से दिव्यांगजन देश में कहीं भी सरकारी योजनाओं का फायदा उठा सकते हैं। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण से खंड, जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर एक ऐसा डाटाबेस तैयार किया जा सकेगा, जिससे दिव्यांगों को आसानी से चिह्नित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
वर्जन
एडीसी के दिशा-निर्देश पर शुक्रवार को पोलीक्लीनिक में दिव्यांगों के यूडीआईडी बनवाने के लिए शिविर लगाया गया था। यह शिविर शनिवार और रविवार को भी लगेंगे। जो भी दिव्यांग बिना यूडीआईडी बनवाए रह गए हैं। वह शनिवार और रविवार को शिविर में आकर अपनी स्वास्थ्य जांच कराकर यूडीआईडी बनवा सकते हैं।
-डॉ. मंजू कादियान, सिविल सर्जन, जींद।