{"_id":"67378ed3bfed25715f095185","slug":"149-lakh-cheated-in-the-name-of-running-mobile-app-jind-news-c-199-1-sroh1006-125769-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मोबाइल एप चलवाने के नाम पर 1.49 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मोबाइल एप चलवाने के नाम पर 1.49 लाख ठगे
Fri, 15 Nov 2024 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 15 Nov 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
जींद। व्हाट्सएप पर आए लिंक के माध्यम से मोबाइल एप चलवाने के नाम पर अज्ञात लोगों ने बैंक खाते से लगभग डेढ़ लाख रुपये की राशि निकाल ली। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
करेला निवासी जयपाल ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ नवंबर को उसके व्हाट्सएप पर संदेश आया। संदेश में लिखा था कि क्या आप पीएनबी वन एप चलाना चाहते हो। उसने बैंक का संदेश समझकर उस पर क्लिक कर दिया। इसके बाद उससे आधार नंबर मांगा गया। फिर जन्मतिथि मांगी गई। ऑप्शन में जो आता रहा वह भरता चला गया। इसके बाद टीपीएन नंबर आया, जिसको भरते ही उसके खाते से ट्रांजेक्शन होनी शुरू हो गई। इसके चलते उसके खाते से एक लाख 49 हजार रुपये निकल गए। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।