फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   बरसात के कारण जलमग्न हुआ शहर थाना नरवाना परिसर, पानी से निकले सांप ने पुलिकर्मी को काटा

बरसात के कारण जलमग्न हुआ शहर थाना नरवाना परिसर, पानी से निकले सांप ने पुलिकर्मी को काटा

Tue, 17 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
बरसात के कारण जलमग्न हुआ शहर थाना नरवाना परिसर, पानी से निकले सांप ने पुलिकर्मी को काटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नरवाना। शहर में सोमवार को हुई बारिश से शहर थाने में जलभराव हो गया। इस दौरान पानी में से निकले सांप ने पुलिसकर्मी को काट लिया। इससे अन्य पुलिस कर्मियों में भी भय का माहौल बना हुआ है।
तैनात पुलिस कर्मी थाने में निकलने वाले जहरीले सांप व बिच्छुओं से खौफ जदा हैं। वह अपना काम भी सही तरीके से नहीं कर पाते। मामूली बारिश में शहर थाना परिसर पानी से लबालब हो जाता है। इससे पुलिस कर्मचारी कमरों में कैद हो जाते हैं और बारिश के पानी के कारण जहरीले सांप व बिच्छू जमीन से बाहर निकल कर कमरों तक पहुंच जाते हैं। इस कारण ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों में सांप व बिच्छुओं का खौफ बना रहता है।
विज्ञापन

नरवाना में सोमवार को 56 एमएम बारिश के बाद शहर के निचले इलाकों सहित पुलिस थाना भी जलमग्न हो गया। पानी से निकले एक सांप ने पुलिसकर्मी इकबाल को काट लिया। फिलहाल कर्मचारी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गौरतलब है कि शहर के लोगों की हिफाजत करने का जिम्मा जिनके कंधों पर है, उन्हीं पुलिस कर्मियों को शहर थाना की जर्जर व खस्ताहाल हो चुकी बिल्डिंग में अपनी जान हथेली पर लेकर काम करना पड़ रहा है। शहर थाना पिछले कई वर्षों से शहर के पुराने व जर्जर हो चुके कोर्ट परिसर में चल रहा है। इस भवन की हालत इतनी खस्ता हो चुकी है कि इसके कमरों की छत का मलबा टूट-टूट कर नीचे गिरता रहता है। जरा सी बारिश होने पर पूरे थाने के परिसर में जलभराव हो जाता है। कर्मचारियों का बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। थाना परिसर में पानी भर जाने के कारण यहां पर जहरीले जीव बाहर निकल आते हैं। इस कारण पुलिस कर्मियों को हमेशा डर बना रहता है। हालांकि इस वक्त इसी परिसर में करोड़ों रुपये की लागत से सिटी थाने के नए भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है लेकिन इस इमारत के बनने में अभी समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द नया भवन बनकर होगा तैयार : डीएसपी
डीएसपी कुलवंत बिश्नोई ने कहा कि जिस पुलिसकर्मी को सांप ने काटा है, उसकी हालत अब ठीक है। जल्द ही सिटी थाने का नया भवन बनकर तैयार हो जाएगा, जिसमें पुलिस कर्मियों के लिए तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed